Skip to main content

Posts

मशरुम की खेती की ओर बढ़ रहा है किसानों का रुझान - कुलपति प्रो पांडेय

मशरुम की खेती की ओर बढ़ रहा है किसानों का रुझान - कुलपति प्रो पांडेय जैवप्रौद्योगिकी के छात्रों को प्रायोगिक ज्ञान देने के लिए फील्ड में चल दिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पाण्डेय उज्जैन :  जैवप्रौद्योगिकी के छात्रों को प्रायोगिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पाण्डेय ने विश्वविद्यालय परिसर में भ्रमण करते हुए मशरुम की कई प्रजातियों की पारिस्थितिकी, जैवविविधता, पहचानने के लिए लक्षण तथा उनके उपयोग की जानकारी प्रदान की। एक शैक्षिक प्रशासक का दायित्व अनुकूल शैक्षिणिक परिस्थितियों का निर्माण करता है। प्रशासक के गुणों की व्याख्या करते हुए पी. सी. रैन ने कहा है कि "जो घड़ी के लिए मुख्य: स्प्रिंग है, या मशीन के लिए पहिया है, या जहाज के लिए इंजन है, वही संस्था के लिए प्रशासक है"। प्रशासक मात्र प्रबंधक नहीं होता बल्कि वह एक ऐसा नेता है, जिसे संगठित करना, निरीक्षण करना एवं पथ प्रदर्शन करना होता है । इन सबका निर्वाह करने के लिए उनका व्यक्तित्व अत्यंत प्रभावशाली एवं प्रभावपूर्ण होना चाहिए। यह सभी बातें प्रमाणित होती है, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्र

युवा शक्ति में स्वतंत्रता आंदोलन के सम्बंध में गौरव का भाव जरूरी

युवा शक्ति में स्वतंत्रता आंदोलन के सम्बंध में गौरव का भाव जरूरी आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता आंदोलन के विशेषज्ञ डॉ सुधीर भसीन से चर्चा की कुलपति प्रो पाण्डेय ने उज्जैन : इस वर्ष सम्पूर्ण देश में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं सालगिरह को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस सन्दर्भ में विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा इस कार्यक्रम को एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मानते हुए कई सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन निरन्तर किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम की निरंतरता में विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पाण्डेय ने स्वाधीनता सेनानियों के पर 33 वर्षों से अनुसन्धान एवं शहीदे आज़म भगत सिंह पर एक मात्र पीएच. डी. उपाधि पूर्ण करने वाले डॉ सुधीर भसीन से सौजन्य भेंट कर स्वतंत्रता आंदोलन एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में महत्वपूर्ण चर्चा की। 15 अगस्त 2022 देश को आजादी की 75 वीं सालगिरह पूर्ण होने जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में सम्पूर्ण देश में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी सन्दर्भ में विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा भी कई सांस्

फंडामेंटल्स ऑफ़ इम्मुनोलोजी पुस्तक का लोकार्पण सम्पन्न

फंडामेंटल्स ऑफ़ इम्मुनोलोजी पुस्तक का लोकार्पण सम्पन्न कुलपति प्रो पांडेय ने किया डॉ शिवि भसीन एवं डॉ अरविन्द शुक्ल की महत्त्वपूर्ण पुस्तक का लोकार्पण उज्जैन : प्राणिकी एवं जैव-प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला, विक्रम विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ शिवि भसीन एवं डॉ अरविन्द शुक्ल की पुस्तक फंडामेंटल्स ऑफ़ इम्मुनोलोजी का लोकार्पण कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडेय एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता डॉ सुधीर भसीन द्वारा किया गया। प्राणिकी एवं जैव-प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में कार्यरत शिक्षक डॉ शिवि भसीन एवं डॉ अरविन्द शुक्ल द्वारा लिखित पुस्तक फंडामेंटल्स ऑफ़ इम्मुनोलोजी डिस्कवरी पब्लिकेशन नयी दिल्ली द्वारा प्रकाशित की गई है। पुस्तक का लोकार्पण प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडेय, कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन एवं डॉ सुधीर भसीन अधिवक्ता उच्च न्यायलय द्वारा किया गया। कुलपति प्रोफेसर पांडेय ने पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि, इम्मुनोलोजी की यह पुस्तक छात्रों को नवीन जानकारी प्रदान करने में उपयोगी होगी। कुलपति प्रोफेसर पांडेय एवं डॉ सुधीर भसीन ने पुस्तक के लेखकों को बधाई दी। इस अ

विक्रम विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह के आयोजन की व्यवस्था हेतु समितियों का गठन

 उज्जैन :  विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्रकुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि,  विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के वर्ष 2021 में 22 दिसम्बर 2021 को आयोजित होने वाले 25वें दीक्षांत समारोह के आयोजन की व्यवस्था हेतु समितियों का गठन किया गया हैं, जो निम्नानुसार हैं । 

शासकीय धन्वन्तरि आयुर्वेद महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

उज्जैन : शासकीय धन्वन्तरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय उज्जैन के प्रधानाचार्य डॉ. जे.  पी. चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि, भारत सरकार आयुष विभाग एवं संचालनालय आयुष म.प्र.  शासन द्वारा प्राप्त निर्देशन के पालन में दिनांक 02.11.2021 को धन्वन्तरि जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय  आयुर्वेद दिवस मनाया गया। प्रात: काल की बेला में महाविद्यालय में भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा के समक्ष प्रधानाचार्य  एवं समस्त अधिकारी, कर्मचारियों के द्वारा भगवान धन्वन्तरि का पूजन किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ.  प्रकाश जोश ने बताया कि, धन्वन्तरि दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर स्थित धन्वन्तरि टेकरी में  प्राचीन धन्वन्तरि मंदिर में विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की थीम पोषण हेतु आयुर्वेद है। इसी तारतम्य में आगर रोड चिमनगंज मंडी स्थित चिकित्सालय में फूड फेस्टिवल आयुर्वेद प्रदर्शन  व्याख्यानमाला एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के पी.जी.  विधार्थियों के द्वारा आयुर्वेदिक आहार कल्पनाओं का प्रदर्शन किया । संहिता सिद्धांत विभाग द्वारा आयुर्वेदिक  आहा

देश को एक सूत्र में बांधने में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय - कुलपति प्रो पांडेय

देश को एक सूत्र में बांधने में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय - कुलपति प्रो पांडेय विश्वविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस एवं मध्यप्रदेश स्थापना दिवस  सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए संभाग के युवा   उज्जैन : विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस और मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत की 565 रियासतों का विलय कर अखंड भारत के निर्माण का सपना साकार किया। देश के एकीकरण, अखंडता और सुरक्षा के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है।  कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशक श्री ए एस कबीर, भोपाल, कुलसचिव डॉ प्रशांत पुराणिक, कुलानुशासक प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा आदि ने  संबोधित किया। कुलपति प्रो पांडेय ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई।  संभाग के विभिन्न जिलों से आए विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश के 66 व

बुधनी में बनेगा खिलौना क्लस्टर- मुख्यमंत्री श्री चौहान, मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया बुधनी खिलौना महोत्सव का वर्चुअल शुभारंभ

  बुधनी में बनेगा खिलौना क्लस्टर- मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया बुधनी खिलौना महोत्सव का वर्चुअल शुभारंभ भोपाल : मध्यप्रदेश के  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बुधनी की खिलौना कला को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से बुधनी में खिलौना क्लस्टर का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास से बुधनी के दशहरा मैदान में 1 से 14 नवंबर तक आयोजित बुधनी खिलौना महोत्सव का वर्चुअल शुभारंभ कर रहे थे। एक जिला  - एक उत्पाद मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि "एक जिला - एक उत्पाद योजना" में हर जिले के एक उत्पाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आत्म-निर्भर भारत का मंत्र दिया था। कोरोना के संकट काल में हमने आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का रोडमैप तैयार किया है। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का मतलब गरीब तक विकास का प्रकाश पहुँचाना है। जब आम आदमी आत्म-निर्भर बनेगा तभी मध्यप्रदेश को आत्म-निर्भर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि खिलौने बेचने वालों क

स्व-सहायता समूहों की मजबूत बुनियाद पर आत्‍म-निर्भरता की ओर अग्रसर ग्रामीण महिलाएँ , मध्‍यप्रदेश स्‍थापना दिवस पर विशेष

   मध्‍यप्रदेश स्‍थापना दिवस पर विशेष स्व-सहायता समूहों की मजबूत बुनियाद पर आत्‍म-निर्भरता की ओर अग्रसर ग्रामीण महिलाएँ भोपाल :  मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा वर्ष    2012 से प्रदेश में ग्रामीण गरीब परिवारों की महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण के लिये स्व-सहायता समूह बनाकर उनके संस्थागत विकास तथा आजीविका के संवहनीय अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। मिशन द्वारा प्रदेश में अब-तक 45 हजार 135 ग्रामों में 3 लाख 36 हजार 521 स्व-सहायता समूहों का गठन किया गया है। इन समूहों से  38  लाख 31 हजार परिवारों को जोड़ा जा चुका है।     वित्तीय सहयोग समूहों को मिशन द्वारा चक्रीय निधि   , सामुदायिक निवेश निधि, आपदा कोष तथा बैंक लिंकेज के रूप में वित्तीय सहयोग किया जा रहा है। इस राशि से उनकी छोटी-बड़ी आर्थिक आवश्‍यकताओं की पूर्ति हो जाती है, जिससे वे साहूकारों के कर्जजाल से बच जाते हैं। प्रदेश में समूहों को विभिन्‍न आजीविका गतिविधियों के संचालन के लिये बैंक ऋण वितरण का लक्ष्‍य विगत दो वर्षों में कई गुना बढ़ाते हुए इस वर्ष में 2550  करोड़ रूपये किया गया है। समूहों को सस्‍ती ब्‍याज दरों पर पूँजी

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार