Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2022

उज्जैन कोरोना हेल्थ बुलेटिन 31 जनवरी 2022

  उज्जैन  कोरोना हेल्थ बुलेटिन दि नांक 31  जनवरी  2022 आज  पॉजीटिव आए सैंपल की संख्या = 144 आज ठीक होकर घर पहुंचे मरीजों की संख्या = 167 आज की स्थिति में उपचारत मरीज (आज के  पॉजी टिव मरीज मिलकर)= 1533 आज दिनांक  को  कोरोना से हुई  मृत्यु = 00 आज दिनांक तक कोरोना से कुल मृत्यु = 174

उज्जैन कोरोना हेल्थ बुलेटिन 30 जनवरी 2022

  उज्जैन  कोरोना हेल्थ बुलेटिन दि नांक 30  जनवरी  2022 आज  पॉजीटिव आए सैंपल की संख्या = 194 आज ठीक होकर घर पहुंचे मरीजों की संख्या = 180 आज की स्थिति में उपचारत मरीज (आज के  पॉजी टिव मरीज मिलकर)= 1556 आज दिनांक  को  कोरोना से हुई  मृत्यु = 00 आज दिनांक तक कोरोना से कुल मृत्यु = 174

दुनिया के लिए महात्मा गांधी के विचार मंत्र की तरह हो गए हैं - पद्मश्री महेश शर्मा

महात्मा गांधी और समकालीन वैश्विक परिदृश्य पर विशिष्ट व्याख्यान सम्पन्न राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मौन श्रद्धांजलि, गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि और भजनों की प्रस्तुति हुई उज्जैन : विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में गांधी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को महात्मा गांधी और समकालीन वैश्विक परिदृश्य पर केंद्रित विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन महाराजा जीवाजीराव पुस्तकालय परिसर में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात समाजसेवी श्री महेश शर्मा, झाबुआ थे। अध्यक्षता कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पांडेय ने की। विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डा प्रशांत पुराणिक थे। विषय प्रवर्तन कुलानुशासक प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर पुस्तकालय प्रांगण में सामूहिक मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि विख्यात समाज चिंतक पद्मश्री श्री महेश शर्मा, झाबुआ ने कहा कि दुनिया के लिए महात्मा गांधी के विचार मंत्र के समान हो गए हैं। मंत्र हमारे जीवन के लिए श्रेष्ठ मंत्रणा ही हैं। विश्व भर में हर संदर्भ में सार्थक दिशा देने का कार्य गांधी जी का

उज्जैन कोरोना हेल्थ बुलेटिन 29 जनवरी 2022

  उज्जैन  कोरोना हेल्थ बुलेटिन दि नांक 29  जनवरी  2022 आज  पॉजीटिव आए सैंपल की संख्या = 164 आज ठीक होकर घर पहुंचे मरीजों की संख्या = 207 आज की स्थिति में उपचारत मरीज (आज के  पॉजी टिव मरीज मिलकर)= 1542 आज दिनांक  को  कोरोना से हुई  मृत्यु = 01 आज दिनांक तक कोरोना से कुल मृत्यु = 174

विक्रम विश्वविद्यालय की अध्ययनशालाओं में सीबीसीएस परीक्षाएं प्रारम्भ

विश्वविद्यालय की अध्ययनशालाओं एवं परीक्षा केंद्रों में संचालित परीक्षाओं का निरीक्षण किया कुलपति प्रो पांडेय ने  उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय की अध्ययनशालाओं एवं संस्थानों में सीबीसीएस परीक्षाएं आज प्रारम्भ हुईं। प्रातः एवं दोपहर पाली में विभिन्न अध्ययनशालाओं और परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पांडेय ने किया। उन्होंने प्रातः पाली में विश्वविद्यालय परिसर स्थित सुमन मानविकी भवन परीक्षा केंद्र, शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय, उज्जैन में संचालित परीक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने दोपहर में वाग्देवी भवन एवं सुमन मानविकी भवन में संचालित सीबीसीएस परीक्षाओं का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान उनके साथ कुलानुशासक प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा, विद्यार्थी कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. एस के मिश्रा, प्रो प्रेमलता चुटैल, डॉ जगदीश चंद्र शर्मा, डॉ डी डी बेदिया, डॉ संग्राम भूषण आदि उपस्थित थे। विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर  सीबीसीएस परीक्षाओं के संचालन के लिए विभिन्न अध्ययनशालाओं एवं संस्थानों में व्यवस्था की गई है। विक्रम विश्वविद्यालय की स्नातक एवं

गांधी जी की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी और समकालीन वैश्विक परिदृश्य पर विशिष्ट व्याख्यान : 30 जनवरी 2022

मौन श्रद्धांजलि, गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और भजनों की प्रस्तुति उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में गांधी जी की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी और समकालीन वैश्विक परिदृश्य पर केंद्रित विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन 30 जनवरी 2022, रविवार को प्रातः 10 : 45 बजे महाराजा जीवाजीराव पुस्तकालय परिसर में सम्पन्न होगा।   मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात समाजसेवी श्री महेश शर्मा, झाबुआ होंगे। अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पांडेय करेंगे। विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ. प्रशांत पुराणिक होंगे।  प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा,  कुलानुशासक एवं निदेशक गांधी अध्ययन केंद्र,  विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन एवं  डॉक्टर एस. के. मिश्रा, विद्यार्थी कल्याण संकायाध्यक्ष,  विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि,  पुस्तकालय प्रांगण में सामूहिक मौन धारण कर गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। परिसर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से मद्य निषेध पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

मातृशक्ति सम्मान के लिये आयोजन समिति बैठक होगी

राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना का पंचम समारोह मातृशक्ति सम्मान आगामी 5 एवं 6 मार्च को पुणे महाराष्ट्र में राष्ट्र की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले स्मृति सम्मान होगा। समारोह की व्यवस्था हेतु आयोजन समिति की बैठक 30 जनवरी को पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर आभासी संगोष्ठी में व्यवस्था प्रभारीयों का मनोनयन एवं श्रेष्ठ मातृशक्ति का सम्मान का चयन तथा 5 विशिष्ट नारी अभिनंदन हेतु चयन समिति निर्णय करेगी। चयन समिति संयोजक डॉ. अनसुया अग्रवाल, सदस्य श्रीमती सुवर्णा जाधव, डॉ. शिवा लोहारिया होगी। यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी ने दी।  आभासी संगोष्ठी के मुख्य अतिथि श्री हरेराम वाजपेयी, विशष्टि अतिथि डॉ. शहाबुद्दीन शेख, अध्यक्षता श्रीमती सुवर्णा जाधव, मुख्य वक्ता डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा होंगे। आयोजक डॉ. रजिया शेख, डॉ. दीपिका सुतोदिया, डॉ. सुनीता मंडल, लता जोशी, डॉ. ममता झा, डॉ. चेतना उपाध्याय, डॉ. सुरेखा मंत्री, प्रतिभा मगर, भुवनेश्वरी जायसवाल, पूर्णिमा कौशिक, डॉ. सरिता सिद्धी, गरिमा गर्ग, सविता इंगले, सुनीता गर्ग, डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. भरत शेणकर, रोहिणी डावरे, डॉ. बालास

उज्जैन कोरोना हेल्थ बुलेटिन 28 जनवरी 2022

उज्जैन  कोरोना हेल्थ बुलेटिन दि नांक 28  जनवरी  2022 आज  पॉजीटिव आए सैंपल की संख्या = 262 आज ठीक होकर घर पहुंचे मरीजों की संख्या = 158 आज की स्थिति में उपचारत मरीज (आज के  पॉजी टिव मरीज मिलकर)= 1586 आज दिनांक  को  कोरोना से हुई  मृत्यु = 00 आज दिनांक तक कोरोना से कुल मृत्यु = 173

गांधी जी की पुण्यतिथि पर विक्रम विश्वविद्यालय में होगा महात्मा गांधी और समकालीन वैश्विक परिदृश्य पर विशिष्ट व्याख्यान

मौन श्रद्धांजलि, गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और उनके प्रिय भजनों की प्रस्तुति की जाएगी श्री महेश शर्मा उज्जैन : विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में गांधी जी की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी और समकालीन वैश्विक परिदृश्य पर केंद्रित विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन 30 जनवरी 2022 को प्रातः काल 10 : 45 बजे महाराजा जीवाजीराव पुस्तकालय परिसर में सम्पन्न होगा। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात समाजसेवी श्री महेश शर्मा, झाबुआ होंगे। अध्यक्षता विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पांडेय करेंगे। आयोजन के विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डा प्रशांत पुराणिक होंगे। पद्मश्री से सम्मानित श्री महेश शर्मा, झाबुआ यह जानकारी देते हुए कुलानुशासक एवं गांधी अध्ययन केंद्र के निदेशक प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा और विद्यार्थी कल्याण विभाग के संकायाध्यक्ष डॉ एस के मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर पुस्तकालय प्रांगण में सामूहिक मौन धारण कर गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। परिसर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, मध्यप्रदेश शासन के

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार