🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया 🙏 भोपाल। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग में प्रतिवर्ष संचालित होने वाले शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन सत्रों में विधि संकाय के विद्यार्थियों के लिये एक माह का इंटर्नशिप कार्यक्रम कराया जाता है। इसी तारतम्य में शीतकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम 02 जनवरी, 2026 से 30 जनवरी, 2026 तक की अवधि में देश के प्रतिष्ठित विधि विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत विधि संकाय के विद्यार्थियों को मानव अधिकार एवं आयोग की कार्यप्रणाली सहित विभिन्न विधि विषयों पर विभिन्न रिसोर्स पर्सन द्वारा प्रशिक्षण दिलाया गया। इस अवधि में मुख्य रूप से कैरियर कॉलेज ऑफ लॉ, भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज, भोपाल, ईश्वर सरन डिग्री कॉलेज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज (यूपी), कानूनी अध्ययन और अनुसंधान विभाग बरकतुल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल, गवर्नमेंट न्यू लॉ कॉलेज, इंदौर (एमपी), फैकल्टी ऑफ लॉ, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज (यूपी), जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी, भोपाल, जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली, श्री सत्य साईं लॉ कॉलेज फॉर वुमेन, भोपाल, मंगलायतन यूनिवर्सिटी, जबलपु...