“आत्मबोध से विश्वबोध” विषय पर उर्दू की साहित्यिक-सांस्कृतिक यात्रा का आग़ाज़
🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया 🙏
भोपाल। उर्दू भाषा, साहित्य, संस्कृति और कला को समर्पित चार दिवसीय साहित्यिक-सांस्कृतिक उत्सव “जश्ने उर्दू–2026” का शुभारंभ 30 जनवरी 2026 को सायं 4.30 बजे गोलघर, शाहजहांनाबाद, भोपाल में किया जाएगा।
यह आयोजन मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग तथा आयुक्त संचालनालय पुरातत्त्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है।
उद्घाटन समारोह में माननीय धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक एवं धर्मस्व मंत्री, मध्यप्रदेश शासन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर श्री शिवशेखर शुक्ला, अपर मुख्य सचिव, संस्कृति विभाग तथा श्री एन.पी. नामदेव, संचालक संस्कृति विभाग की विशिष्ट उपस्थिति भी रहेगी।
उद्घाटन सत्र के अंतर्गत उर्दू साहित्यिक परंपरा में राष्ट्रबोध, देशप्रेम और सांस्कृतिक चेतना जैसे विषयों पर सार्थक संवाद होगा। कार्यक्रम के दौरान उर्दू सेवी संस्था सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की कड़ी में सलीम अल्लाहवाले एवं साथियों द्वारा वंदेमातरम की क़व्वाली प्रस्तुति तथा प्रसिद्ध सूफ़ी कलाकार मुनव्वर मासूम (मुंबई) की सूफ़ियाना क़व्वाली विशेष आकर्षण रहेंगी।
प्रथम के कार्यक्रमों का प्रारंभ दोपहर 2 बजे से हो जाएगा। इस सत्र में कारवाँ लिट्रेरी ओपन माइक (छतनारा, भोपाल) के सहयोग से युवा रचनाकारों की कविताएं, कहानियां और वैचारिक अभिव्यक्तियां प्रस्तुत की जाएंगी। साथ ही मो. साजिद एवं साथी (रंग बैंड) तथा ज़ुबैर आलम एवं साथी (द आलम्स बैंड) द्वारा देशभक्ति, समकालीन और लोकधुनों की संगीतमय प्रस्तुतियां होंगी।
जश्ने उर्दू–2026 का प्रथम दिवस साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक संवाद का जीवंत उत्सव बनने जा रहा है।
✍ राधेश्याम चौऋषिया
● सम्पादक, बेख़बरों की खबर
● राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार, जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश शासन
● राज्य मीडिया प्रभारी, भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक निर्णायक
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक मालव क्रान्ति
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
"बेख़बरों की खबर" फेसबुक पेज...![]()
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
"बेख़बरों की खबर" न्यूज़ पोर्टल/वेबसाइट... 👇
"बेख़बरों की खबर" ई-मैगजीन पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...
https://www.readwhere.com/publi.../6480/Bekhabaron-Ki-Khabar
🚩🚩🚩🚩 आभार, धन्यवाद, सादर प्रणाम। 🚩🚩🚩🚩





Comments