Skip to main content

Posts

मानव अधिकार आयोग ने 15 मामलों में लिया संज्ञान

डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने मानवाधिकार उल्लंघन पर मांगा जवाब 🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया 🙏  भोपाल। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय सदस्‍य डॉ. श्री अवधेश प्रताप सिंह ने विगत दिवसों के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन के  ''15  मामलों में ''  संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।   कफ सिरप में ब्रेक ऑयल का सॉल्वेंट डाल रहे …..             छिंदवाड़ा जिले में  किडनी फेल होने से सात बच्‍चों की मृत्‍यु को कफ सिरप से जोड़कर देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिस कफ सिरप के सैंपल लिये गये हैं ,  उनमें डायएथिलीन ग्लाइकोल (डीईजी) मिला है। डीईजी से दूषित सिरप लेने वाले बच्चों में शुरुआती लक्षण उल्‍टी ,  दस्‍त और पेट दर्द होते हैं। दो-तीन दिन में ही पेशाब आना बंद हो जाता है। यही कारण है कि बच्‍चों की हालत अचानक बिगड़ गई और बच्‍चों की मृत्‍यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने  प्रमुख सचिव ,  लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्...

शिक्षाविद एवं साहित्यकारों को संत ज्ञानेश्वर श्रेष्ठ शिक्षक एवं साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर

देवनागरी लिपि अत्यंत वैज्ञानिक लिपि है – प्रो उपाध्याय विभिन्न भाषाओं की ध्वनियों के साथ अक्षरों के सुमेल के कारण नागरी है विश्व लिपि - प्रो शर्मा अन्तरराष्ट्रीय संचेतना साहित्य महोत्सव के समापन दिवस पर हुआ देवनागरी लिपि : विश्व में व्याप्ति और संभावनाएँ पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना उज्जैन द्वारा नागरी लिपि परिषद, नई दिल्ली एवं मराठा मंदिर, साहित्य शाखा, मुंबई के सहयोग से आयोजित समारोह के अवसर पर देवनागरी लिपिः विश्व में व्याप्ति विस्तार और संभावनाएँ, विषय पर अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर यह आयोजन शिक्षाविद एवं साहित्यकारों को संत ज्ञानेश्वर श्रेष्ठ शिक्षक एवं साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रो करुणाशंकर उपाध्याय, समारोह के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष उज्जैन, सारस्वत अतिथि डॉ मीरा सिंह वरिष्ठ कवयित्री यूएसए, श्री सुरेश चंद्र शुक्ल शरद आलोक, नॉर्वे, मराठा मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री दिलीप ए चव्हाण, विशिष्ट अतिथि डॉ. आफताब अनवर शेख प्राचार्य प...

विद्यार्थियों के गुणों को निखार कर उनका सर्वांगीण विकास करना शैक्षणिक संस्थानों का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए - कुलगुरु प्रो अर्पण भारद्वाज

सम्राट विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय उज्जैन की प्राणिकी एवं जैवप्रौद्योगिकी अध्ययनशाला में विज्ञान मेले का आयोजन सम्पन्न   उज्जैन। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की प्राणिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। दिनांक 6 अक्टूबर 2025  को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की प्राणिकी एवं जैवप्रौद्योगिकी अध्ययनशाला में एक दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन हुआ।सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की प्राणिकी एवं जैवप्रौद्योगिकी अध्ययनशाला में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभाग के विद्यार्थियों द्वारा "लर्न बाय अर्न" स्कीम के तहत विज्ञान मेले का सफल आयोजन दिनांक 6 अक्टूबर को किया गया।  विभागाध्यक्ष डॉ सलिल सिंह ने बताया कि इस आयोजन में विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा स्व निर्मित उत्पादों का विक्रय कर धन अर्चित किया गया। इनमें प्रमुख तौर से वनस्पति एवं वाणिज्य अध्ययनशाला के पौधों के स्टॉल, रसायनशास्त्र अध्ययनशाला की साबुन, रूम फ्रेशनर आदि के स्टॉल, फाइन आर्ट्स और कृषि अध्ययनशाला द्वारा विभिन्न उत्पादों का विक्रय किया गया।  कार्यक्रम के आ...

शरद पूर्णिमा की चाँदनी रात में अमृत वर्षा के साथ ही दमा रोग की चिकित्सा

उज्जैन। शरद पूर्णिमा की चाँदनी रात में अमृत वर्षा होगी। इसी के साथ दमा रोग की चिकित्सा भी की जाएगी। इंदिरा नगर सहयोगी मित्र मंडल एवं डॉ. प्रकाश जोशी के सौजन्य से शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर दमा रोगियों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।  6 अक्टूबर सायंकाल 5:30 बजे से इंदिरानगर १७२, एलआईजी द्वितीय, टेम्पो चौराहों पर आयोजित होगा। शिविर संयोजक डॉ. प्रकाश जोशी ने बताया कि चिकित्सा शिविर की विशेषता है कि रोगी को रात्रिभर शिविर स्थल पर रात्रि जागरण करना अनिवार्य होता है। प्रात: ब्रह्ममुहूर्त में ४ बजे औषधियुक्त खीर का वितरण किया जाता है। तत्पश्चात प्रात: ६ बजे से कर्णवेधन चिकित्सा प्रारंभ की जाती है। आयुर्वेद का मूल सिद्धांत है स्वस्थ पुरुष के स्वास्थ्य की रक्षा करना व रोगी पुरुष के रोग को दूर करना है। शहर में यह 28वाँ चिकित्सा शिविर लगातार प्रतिवर्षों से आयोजित किया जाता है।  शिविर में गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार एवं अन्य प्रदेशों के रोगी चिकित्सा लाभ ले चुके हैं। असुविधा से बचने के लिए उपचार पूर्व रोगी अपना पंजीयन फोन नं. 6261010149 पर या शिविर स्...

नव नियुक्त मानव अधिकार आयोग सदस्य का आत्मीय अभिनंदन

आज शिक्षा के साथ संस्कारों के संरक्षण की महती आवश्यकता - डॉ. अवधेश प्रताप सिंह 🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया 🙏  भोपाल। रविवार, 05 अक्टूबर 2025 को भोपाल में मध्य प्रदेश शिक्षक संदर्भ समूह द्वारा आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में डॉ. अवधेश प्रताप सिंह, सदस्य, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग का आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि, देश-प्रदेश के विकास के लिए शिक्षकों का अहम योगदान होता है। शिक्षक के मार्गदर्शन से एक विद्यार्थी के चरित्र, सोच और भविष्य निर्माण होता है।  डॉ.सिंह ने उल्लेख किया कि, आज के प्रदूषित वातावरण में बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार और जीवन मूल्यों के संरक्षण की महती आवश्यकता है। तभी बच्चे जिम्मेदार नागरिक बन समाज में श्रेष्ठ भूमिका निभा सकते हैं। वहीं शिक्षकों का भी उचित सम्मान होना चाहिए। विश्व शिक्षक दिवस पर समूह द्वारा प्रकाशित दो दस्तावेजों का विमोचन डॉ. अवधेश प्रताप सिंह जी, पूर्व प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश विधान सभा और नव नियुक्त सदस्य मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग एवं डॉ अश्विनी कुमार गर्ग, क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल, शासकीय शिक्षक संगठन मध...

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार