आज शिक्षा के साथ संस्कारों के संरक्षण की महती आवश्यकता - डॉ. अवधेश प्रताप सिंह
🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया 🙏
भोपाल। रविवार, 05 अक्टूबर 2025 को भोपाल में मध्य प्रदेश शिक्षक संदर्भ समूह द्वारा आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में डॉ. अवधेश प्रताप सिंह, सदस्य, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग का आत्मीय अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि, देश-प्रदेश के विकास के लिए शिक्षकों का अहम योगदान होता है। शिक्षक के मार्गदर्शन से एक विद्यार्थी के चरित्र, सोच और भविष्य निर्माण होता है।
डॉ.सिंह ने उल्लेख किया कि, आज के प्रदूषित वातावरण में बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार और जीवन मूल्यों के संरक्षण की महती आवश्यकता है। तभी बच्चे जिम्मेदार नागरिक बन समाज में श्रेष्ठ भूमिका निभा सकते हैं। वहीं शिक्षकों का भी उचित सम्मान होना चाहिए। विश्व शिक्षक दिवस पर समूह द्वारा प्रकाशित दो दस्तावेजों का विमोचन डॉ. अवधेश प्रताप सिंह जी, पूर्व प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश विधान सभा और नव नियुक्त सदस्य मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग एवं डॉ अश्विनी कुमार गर्ग, क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल, शासकीय शिक्षक संगठन मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष श्री राकेश दुबे के द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर शिक्षक समूह के संस्थापक डॉ दामोदर जैन, पदाधिकारी एवं प्रदेश के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।
✍ राधेश्याम चौऋषिया
● सम्पादक, बेख़बरों की खबर
● राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार, जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश शासन
● राज्य मीडिया प्रभारी, भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक निर्णायक
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक मालव क्रान्ति
"बेख़बरों की खबर" फेसबुक पेज...
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
"बेख़बरों की खबर" न्यूज़ पोर्टल/वेबसाइट... 👇
"बेख़बरों की खबर" ई-मैगजीन पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...https://www.readwhere.com/publi.../6480/Bekhabaron-Ki-Khabar
🚩🚩🚩🚩 आभार, धन्यवाद, सादर प्रणाम। 🚩🚩🚩🚩
Comments