Skip to main content

Posts

अंतरराष्ट्रीय खाद्य हानि एवं बर्बादी जागरूकता दिवस पर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन में जागरूकता अभियान आयोजित

खाद्य सुरक्षा, पोषण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने का संकल्प उज्जैन। अंतरराष्ट्रीय खाद्य हानि एवं बर्बादी जागरूकता दिवस के अवसर पर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन में एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें खाद्य हानि और बर्बादी को एक क्रूर सामाजिक विडंबना बताते हुए इसके प्रति समाज को जागरूक करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान करते हुए अपने संदेश में कहा कि यह दिवस खाद्य पदार्थों की हानि और बर्बादी को कम करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उन्होंने जलीय हानि हो या खाद्य उत्पादों में पोषक तत्वों की कमी, इन सभी के प्रति समाज को जागरूक करते हुए खाद्य सुरक्षा में सुधार, पोषण को बढ़ावा देने, सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने तथा आर्थिक दक्षता में वृद्धि का संदेश दिया। इस स्वच्छता सेवा पर्व एवं संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (SDG 12) के अंतर्गत चलाए गए इस जागरूकता अभियान एवं कैंपस आउटरीच प्रसंग का संयोजन डॉ. शेखर मैदमवार (रासेयो प्रमुख, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन) द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद...

शिक्षा के साथ उद्यमिता का समन्वय युवाओं को आत्मनिर्भर बना सकता है: डॉ. अवनीश भटनागर

शैक्षिक यात्रा के साथ-साथ उद्यमिता का विकास आवश्यक है: डॉ. अवनीश भटनागर सिर्फ डिग्री नहीं, खुद के कौशल को भी निखारें: डॉ. अवनीश भटनागर एनआईटीटीटीआर भोपाल में विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित Bhopal | एनआईटीटीटीआर भोपाल को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने के बाद संस्थान में प्रारम्भ हुए पीएचडी, एमटेक, एमएससी प्रारम्भ हुए है। संस्थान द्वारा नए विद्यार्थियों के लिए एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. सी.सी. त्रिपाठी और मुख्य अतिथि वरिष्ट शिक्षाविद एवं अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्याभारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अवनीश भटनागर ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें शैक्षिक यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।  श्री अवनीश भटनागर ने विद्यार्थियों को स्व-रोज़गार के अवसरों के बारे में बताते हुए कहा कि वे केवल डिग्री प्राप्त करने के साथ-साथ अपने उद्यमिता कौशल को भी विकसित करें। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे शैक्षिक जीवन के साथ-साथ अपने व्यावसायिक और व्यक्तिगत कौशल को भी बढ़ावा दें। निटर निदेशक प्रो. सी.स...

मध्य प्रदेश विधान सभा पूर्व विधायक मण्डल द्वारा डॉ. सिंह का प्रशस्ति-पत्र के साथ सम्मान

🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया 🙏 भोपाल । आज मध्यप्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव डॉ. अवधेश प्रताप सिंह का पूर्व विधायक मण्डल द्वारा प्रशस्ति-पत्र के साथ आत्मीय सम्मान किया गया। पूर्व विधायक मण्डल के अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री जसवंत सिंह, उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह यादव, महामंत्री श्री प्रेमनारायण मिश्रा द्वारा अन्य अधिकारियों / कर्मचारियों की उपस्थिति में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में शॉल-श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र वाचन के साथ प्रमुख सचिव विधान सभा डॉ. अवधेश प्रताप सिंह का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उल्लेख किया कि, सेवानिवृत्त हो रहे डॉ. सिंह का विधायी सेवा में उत्कृष्ट योगदान रहा तथा मानवीय मूल्यों के प्रति उनकी गहन प्रतिबद्धता रही, जिससे हमारे प्रदेश की विधान सभा का मान बढ़ा।  डॉ. सिंह को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लोक सभा अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री की उपस्थिति में वर्ष 2020-21 में संसदीय उत्कृष्ट सेवा सम्मान सहित कुशल प्रशासनिक सेवा सम्मान, सिविल सेवा के लिए अशोक अवार्ड, बुंदेली रत्न सम्मान, कर्मयोगी प्रशासक जैसे अनेक विशिष्ट सम्मान प्राप्...

ज्ञान वर्षा प्रवचन माला का समापन: चुनौतियों से ना भागें, खुद पर रखें विश्वास

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, ऋषि नगर उज्जैन में हुआ सफल आयोजन उज्जैन। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, ऋषि नगर में आयोजित ज्ञान वर्षा प्रवचन माला के चतुर्थ व अंतिम दिवस का आयोजन अत्यंत प्रेरणादायक रहा। इस दिन का विषय था " चुनौतियों से ना भागें, खुद पर रखें विश्वास" , जिसने उपस्थित जनसमूह को आत्मबल, आत्मविश्वास और परमात्मा पर अटूट विश्वास रखने का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस शुभ अवसर पर अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. सुमेधा जैन (गाइनेकोलॉजिस्ट), सुनील खत्री (न्यू ऑक्सफोर्ड जूनियर कॉलेज के डायरेक्टर), सुरेश मोड (वरिष्ठ समाजसेवी एवं अंजूश्री होटल के ओनर), वरुण श्रीमाल (मध्यांचल न्यूज़पेपर के संपादक), शोभा मिश्रा (माधव कॉलेज की प्रोफेसर, आर्ट एंड साइंस विभाग), तथा ब्रह्माकुमारी संस्थान से राजयोगिनी उषा दीदी एवं रुबी दीदी विशेष रूप से शामिल हुए। रुबी बहन का प्रेरणादायक वक्तव्य: आत्मविश्वास और मुस्कान ही हैं असली शक्ति ब्रह्माकुमारी रुबी बहन ने विषय को विस्तारपूर्वक समझाते हुए...

समाजसेवी संगठनों द्वारा डॉ. ए.पी. सिंह का सम्मान, उत्कृष्ट शासकीय सेवा व सामाजिक योगदान को मिला अभिनंदन

🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया 🙏 भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव डॉ. अवधेश प्रताप सिंह को उनकी 40 वर्षों की उत्कृष्ट शासकीय सेवा, विशेष रूप से  प्रमुख सचिव के रूप में उनके सुदीर्घ, प्रभावी एवं अनुकरणीय कार्य संचालन के लिए सम्मानित किया गया। यह गरिमामय सम्मान इंदौर से आकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि, डॉ. अवधेश प्रताप सिंह की समाजसेवा में रुचि के कारण वे  प्रशासकीय व्यस्तताओं के बाद भी सक्रिय रूप से समाज सेवी संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। डॉ सिंह को जेसीज, रोटरी आदि द्वारा सम्मान के साथ उत्कृष्ट संसदीय सेवा सम्मान, सिविल सेवा का प्रतिष्ठित अशोक अवार्ड, राजयोग फाउंडेशन द्वारा कर्मयोगी प्रशासक सम्मान, बुंदेली रत्न सम्मान आदि प्राप्त हैं। इस अवसर पर महावीर स्वास्थ्य केंद्र इंदौर, जैन दिवाकर विद्या निकेतन ट्रस्ट, एवं जेसीआई एलुमनी क्लब मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा श्री सिंह का दुशाला प्रदान कर आत्मीय अभिनंदन किया गया। ज्ञातव्य है कि, डॉ  ए.पी. सिंह, भोपाल विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं और पिछले त...

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार