Skip to main content

Posts

उज्जैन कोरोना हेल्थ बुलेटिन 25 अक्टूबर 2020

उज्जैन कोरोना हेल्थ बुलेटिन दिनांक 25 अक्टूबर 2020 पॉजिटिव आए सैंपल की संख्या = 06 आज दिनांक तक मौत = 96

मध्यप्रदेश कोरोना बुलेटिन 25 अक्टूबर 2020

नवरात्रि में देवी मां का नौवां रूप : मां सिद्धिदात्री, जानें देवी मां का स्वरूप, पूजा विधि, मंत्र, भोग व मिलने वाला आशीर्वाद

सिद्धिदात्री सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यामाना सदा भूयात सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।। मां दुर्गा की नौवीं शक्ति को सिद्धिदात्री कहते हैं। जैसा कि नाम से प्रकट है ये सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करने वाली हैं। नव दुर्गाओं में मां सिद्धिदात्री अंतिम हैं। इनकी उपासना के बाद भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। देवी के लिए बनाए नैवेद्य की थाली में भोग का सामान रखकर प्रार्थना करनी चाहिए। नवरात्रि में देवी मां का नौवां (नवमी) रूप : – मां सिद्धिदात्री... मां का स्वरूप :  मां सिद्धिदात्री कमल के फूल पर विराजमान हैं और उनकी चार भुजाएँ हैं। मां सिद्धिदात्री की सवारी सिंह हैं। देवी ने सिद्धिदात्री का यह रूप भक्तों पर अनुकम्पा बरसाने के लिए धारण किया है। देवता, ऋषि-मुनि, असुर, नाग, मनुष्य सभी मां के भक्त हैं। मां की पूजा विधि :  सबसे पहले मां सिद्धिदात्री के समक्ष दीपक जलाएं। अब मां को लाल रंग के नौ फूल अर्पित करें। कमल का फूल हो तो बेहतर है। इन फूलों को लाल रंग के वस्त्र में लपेटकर रखना चाहिए। इसके बाद माता को नौ तरह के खाद्य पदार्थ चढ़ाएं। अपने आसपास के लोगों में प्रसाद बांट

कोविड - 19 तथ्यपरक जागरूकता अभियान

विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन का अनुरोध कोविड - 19 के संक्रमण से रोकथाम और बचाव के उपायों से सम्बंधित तथ्यात्मक सन्देशों को समस्त शिक्षकों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों, शैक्षिक संस्थानों, जन समुदाय और समूहों के मध्य प्रसारित करने का अनुरोध है।

26 अक्टूबर को बैंक भी बंद रहेंगे

26 अक्टूबर को बैंक भी बंद रहेंगे भोपाल : शनिवार, अक्टूबर 24, 2020, 18:03 IST राज्य शासन द्वारा 26 अक्टूबर को निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। अत: अब शासकीय कार्यालयों के साथ ही बैंक भी बंद रहेंगे। • 26 अक्टूबर को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित •बैंकों में भी सोमवार को अवकाश रहेगा हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान ने विजयादशमी के पर्व पर सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी। इसी आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश दिनांक 23 अक्टूबर 2020 के द्वारा शासकीय अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन उस आदेश में बैंकों के लिए अवकाश उल्लेखित नहीं था ।इसी तारतम्य में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय से 26 अक्टूबर 2020 को विजयादशमी पर्व पर बैंकों में भी सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया था। इसी अनुरोध को मद्दे नजर रखते हुए आज पुनः सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा अपने पत्र दिनांक 24 अक्टूबर 2020 के माध्यम से आदेश जारी

शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर शनिवार को नगर की सुख समृद्धि के लिए कलेक्टर द्वारा नगर पूजा की गई 

शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर शनिवार को नगर की सुख समृद्धि के लिए कलेक्टर द्वारा नगर पूजा की गई  उज्जैन 24 अक्टूबर । शनिवार की सुबह 8 बजे कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने चौबीसखंभा माता मंदिर में माता महामाया व महालया को मदिरा का भोग लगाकर विधि विधान से नगर पूजा की शुरुआत की । इसके बाद शासकीय अधिकारी व कोटवारों का दल 40 से अधिक देवी व भैरव मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए रवाना हुआ । शहर में 27 किलोमीटर लंबे मार्ग पर सतत मदिरा की धार लगाई जाती है । उल्लेखनीय है कि तीर्थ नगरी अवंतिका देश की सप्तपुरियों में बड़ी है। नगर में स्थित देवी व भैरव शहर की सुरक्षा व शक्ति का संतुलन करते हैं। शारदीय नवरात्र में शासन की ओर से इनके पूजन की परंपरा अनादिकाल से चली आ रही है। अष्टमी पर कलेक्टर देवी को मदिरा की धार लगाकर नगर पूजा की शुरुआत करते हैं। इसके बाद शासकीय दल अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए रवाना होता है। ढोल ढमाकों के साथ ध्वजा लेकर दल नगर में 27 किलो मीटर लंबे मार्ग पर स्थित देवी व भैरव मंदिर में पूजा करते हैं। तांबे के पात्र में भरी मदिरा की धार नगर में प्रवाहित की जाती है। मान्यता है इससे अ

दशहरा पर्व पर रावण दहन स्थलों पर कानून व्यवस्था हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई

दशहरा पर्व पर रावण दहन स्थलों पर कानून व्यवस्था हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई  उज्जैन 24 अक्टूबर। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने आगामी 25 और 26 अक्टूबर को दशहरा पर्व के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में क्षेत्र की कानून और शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से विभिन्न स्थलों पर अनुविभागीय दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष दशहरा पर्व सांकेतिक/प्रतीकात्मक रूप से मनाया जायेगा।  आदेश के तहत दशहरा मैदान, नानाखेड़ा, शास्त्री नगर एवं नागझिरी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले रावण दहन स्थल पर कानून व्यवस्था और पर्व प्रतीकात्मक स्वरूप से मनाने के लिये एसडीएम कोठी महल श्री संजीव साहू की ड्यूटी लगाई गई है।  इसी प्रकार दत्त अखाड़ा, अंकपात, भैरवगढ़, सिद्धवट तथा उक्त क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाले अन्य रावण दहन स्थलों पर एसडीएम उज्जैन शहर श्री राकेश मोहन त्रिपाठी, नरवर एवं ताजपुर तथा उक्त क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले अन्य रावण दहन स्थलों पर एसडीएम उज्जैन ग्रामीण श्री जगदीश मेहरा की ड्यूटी

उज्जैन कोरोना हेल्थ बुलेटिन 24 अक्टूबर 2020

उज्जैन कोरोना हेल्थ बुलेटिन दिनांक 24 अक्टूबर 2020 पॉजिटिव आए सैंपल की संख्या = 11 आज दिनांक तक मौत = 96

मध्यप्रदेश कोरोना बुलेटिन 24 अक्टूबर 2020

वसुधैव कुटुंबकम् की उदात्त भावभूमि के अनुरूप है संयुक्त राष्ट्र की स्थापना, संयुक्त राष्ट्र दिवस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ

वसुधैव कुटुंबकम् की उदात्त भावभूमि के अनुरूप है संयुक्त राष्ट्र की स्थापना   संयुक्त राष्ट्र दिवस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ भारत नॉर्वेजियन सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम, द्विभाषी पत्रिका स्पाइल दर्पण एवं वैश्विका द्वारा संयुक्त राष्ट्र दिवस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन के प्रमुख अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं विद्वान डॉ मोहनकांत गौतम, नीदरलैंड, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के हिंदी विभागाध्यक्ष एवं कुलानुशासक प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा और केंद्रीय हिंदी निदेशालय, नई दिल्ली के सहायक निदेशक डॉक्टर दीपक पांडे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रवासी साहित्यकार और संस्था के अध्यक्ष श्री सुरेशचन्द्र शुक्ल शरद आलोक, ओस्लो, नॉर्वे ने की। इस मौके पर नॉर्वेजीय लेखिका सिगरीड मैरी ने विश्व बंधुत्व को समर्पित सुमधुर गीत की प्रस्तुति की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नीदरलैंड के वरिष्ठ साहित्यकार एवं नृतत्वशास्त्री श्री मोहनकांत गौतम ने कहा कि दुनिया आज कई समस्याओं से जूझ रही है। उनसे मुक्त होने के लिए व्यापक प्रयास जारी हैं। भारत को संयुक्त

लोकोपकार मनुष्य जीवन का चरम लक्ष्य होना चाहिए – प्रो शर्मा, राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी में हुआ हमारे समय, साहित्य और संस्कृति के सरोकारों पर मंथन

लोकोपकार मनुष्य जीवन का चरम लक्ष्य होना चाहिए – प्रो शर्मा   राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी में हुआ हमारे समय, साहित्य और संस्कृति के सरोकारों पर मंथन देश की प्रतिष्ठित संस्था राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा नवरात्रि पर्व के समापन अवसर पर राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के विद्वान वक्ताओं ने भाग लिया। यह संगोष्ठी हमारा समय, साहित्य और संस्कृति के सरोकार पर केंद्रित थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद श्री बृजकिशोर शर्मा उज्जैन थे। मुख्य वक्ता विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के हिंदी विभागाध्यक्ष एवं कुलानुशासक प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् डॉ शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख, पुणे श्री राव कुलदीप सिंह, भोपाल, महासचिव डॉ प्रभु चौधरी एवं वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद श्रीमती सुवर्णा जाधव, मुंबई ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद श्री ब्रजकिशोर शर्मा, उज्जैन ने समकालीन दौर में पर्यावरणीय सरोकारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण केवल प्रकृति का ही नहीं होता, वह मानव के मनोविज्ञान

नवरात्रि में देवी मां का आठवां रूप : मां महागौरी, दुर्गा महाअष्टमी, जानें देवी मां का स्वरूप, पूजा विधि, मंत्र, भोग व मिलने वाला आशीर्वाद

महागौरी श्वेते वृषे समरूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचिः। महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।। मां दुर्गा के आठवें स्वरूप का नाम महागौरी है। दुर्गा पूजा के आठवें दिन महागौरी की उपासना का विधान है। इनकी शक्ति अमोघ और फलदायिनी है। इनकी उपासना से भक्तों के सभी कलुष धुल जाते हैं। नवरात्रि में देवी मां का आठवां (अष्टमी) रूप : मां महागौरी, दुर्गा महा अष्टमी... मां का स्वरूप :  मां की वर्ण पूर्णत: गौरवर्ण है। इनके गौरता की उपमा शंख, चन्द्र और कुन्द के फूल से दी जाती है। आठ वर्षीय महागौरी के समस्त वस्त्र तथा आभूषण आदि भी श्वेत हैं। इनकी चार भुजाएं है तथा वाहन वृषभ (बैल) है। मां की मुद्रा अत्यन्त शांत है और ये अपने हाथों में डमरू, त्रिशूल धारण किए वर मुद्रा और अभय-मुद्रा धारिणी है। मां की पूजा विधि :  इनकी पूजा करने के लिए भक्त को नवरात्रा के आठवें दिन मां की प्रतिमा अथवा चित्र लेकर उसे लकड़ी की चौकी पर विराजमान करना चाहिए। इसके पश्चात पंचोपचार कर पुष्पमाला अर्पण कर देसी घी का दीपक तथा धूपबत्ती जलानी चाहिए। मां के आगे प्रसाद निवेदन करने के बाद साधक अपने मन को महागौरी के ध्यान में लीन कर निम्न मंत्र का

कोविड - 19 तथ्यपरक जागरूकता अभियान

विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन का अनुरोध कोविड - 19 के संक्रमण से रोकथाम और बचाव के उपायों से सम्बंधित तथ्यात्मक सन्देशों को समस्त शिक्षकों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों, शैक्षिक संस्थानों, जन समुदाय और समूहों के मध्य प्रसारित करने का अनुरोध है।

उज्जैन कोरोना हेल्थ बुलेटिन 23 अक्टूबर 2020

उज्जैन कोरोना हेल्थ बुलेटिन दिनांक 23 अक्टूबर 2020 पॉजिटिव आए सैंपल की संख्या = 16 आज दिनांक तक मौत = 96

मध्यप्रदेश कोरोना बुलेटिन 23 अक्टूबर 2020

रिएट की ऑनलाइन लोक अदालत में हुई 9 प्रकरणों की सुनवाई, 73 लाख 30 हजार की लेनदारी से संबंधित 4 प्रकरणों का हुआ निराकरण

रिएट की ऑनलाइन लोक अदालत में हुई 9 प्रकरणों की सुनवाई 73 लाख 30 हजार की लेनदारी से संबंधित 4 प्रकरणों का हुआ निराकरण   भोपाल : शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2020, 17:55 IST मध्यप्रदेश भू-सम्पदा अपीलीय अभिकरण, भोपाल (रिएट) में 23 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई लोक अदालत में 9 प्रकरणों की सुनवाई हुई। इनमें से 4 प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण किया गया। लोक अदालत के लिये गठित खण्डपीठ में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री सुभाष काकड़े और सदस्यगण अधिवक्ता श्री दीपेश जोशी एवं श्री योगेन्द्र शर्मा शामिल थे। रजिस्ट्रार मध्यप्रदेश भू-सम्पदा अपीलीय अधिकरण श्री सचिन जैन ने जानकारी दी है कि लोक अदालत में मेसर्स भोजपाल बिल्डर्स एण्ड डेव्हलपर्स विरुद्ध श्रीमती निर्मला वर्मा, क्रिस्टल एच. बिल्डर्स विरुद्ध श्री सुनील नंबोदरी एवं अन्य, श्री योगेन्द्र सोनी विरुद्ध श्री आदिनाथ डेव्हलपर्स और श्री बालाजी इन्फ्रेक्चर्स विरुद्ध श्री शैलेन्द्र जालानी के प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण किया गया। निराकृत किये गये प्रकरण 73 लाख 30 हजार की लेनदारी से संबंधित थे। इस दौरान सदस्य (न्यायिक) श्री अरविंद मोहन स

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी अष्टमी और दशहरे की बधाई, 26 अक्टूबर सोमवार को भी सरकारी अवकाश घोषित

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी अष्टमी और दशहरे की बधाई 26 अक्टूबर सोमवार को भी सरकारी अवकाश घोषित भोपाल : शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2020, 13:48 IST मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों को महाअष्टमी, नवमीं और विजयादशमी की बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह पर्व आमजन के जीवन में सुख-समृद्धि लाएं। नागरिकों के जीवन में खुशहाली बढ़े। पारंपरिक हर्ष और उल्लास के साथ पर्व मनाएं । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि करोना संक्रमण की रोकथाम के लिये जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वयं जागरूक रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। सोमवार को भी दशहरे का अवकाश घोषित मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि विजयादशमी 25 और 26 अक्टूबर को दोनों दिन मनाई जा रही है। इसके दृष्टिगत मध्यप्रदेश शासन ने निर्णय लिया है कि मध्यप्रदेश में 26 अक्टूबर सोमवार के दिन भी शासकीय अवकाश रहेगा। दशहरे का यह शासकीय अवकाश, पूर्व में घोषित रविवार के अवकाश के अतिरिक्त रहेगा। पूर्व में रविवार को घोषित विजयादशमी का शासकीय अवकाश यथावत रहेगा। अधिकारियों-कर्मचारियों को दशहरे के दो दिन के अवकाश

शिक्षा का दान सर्वश्रेष्ठ होता है - डॉ. चौधरी

शिक्षा का दान सर्वश्रेष्ठ होता है - डॉ. चौधरी श्रेष्ठ शिक्षको का सम्मान  उज्जैन 23 अक्टूबर 2020 : महिदपुर रोड़ - समाज हमेशा से ही शिक्षा कार्य को बहुत अच्छा मानता है तथा शिक्षा देने वाले शिक्षकों का सदा ही सम्मान हुआ है। शास्त्रों में भी शिक्षा देने को पवित्र एवं सर्वश्रेष्ठ दान माना जाता है।  उक्त सारगर्भित विचार राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना राष्ट्रीय महासचिव आदर्श शिक्षक डॉ. प्रभु चौधरी ने आज विश्व शिक्षक दिवस के प्रशस्ति पत्र शिक्षक श्री अनिल सेठिया एवं जनशिक्षक श्री विजय पंड्या को प्रदान करते हुए व्यक्त किये।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्या हाईस्कूल के प्रभारी प्रचार्य श्री विमल सूर्यवंशी ने की। डॉ. चौधरी ने राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना का अंगवस्त्र(दुपट्टा) श्री सेठिया एवं श्री पंड्या को प्रदान करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन श्री मोहनलाल सूर्यवंशी ने एवं श्रीमती चंद्रकांता चौरसिया ने आभार माना।   समारोह में शिक्षिका श्रीमती चन्द्रकांता चौरसिया, नीना देवड़ा, श्री मोहनलाल चन्द्रवंशी, श्रीमती स्नेहलता शर्मा, श्री बापूलाल चन्द्रवंशी, सलमा मंसुरी, श्रीमती आशा देवड़ा, शमीम लोहानी,

सृष्टि का कोई भी कण अछूता नहीं है शक्ति से – प्रो शर्मा, अंतरराष्ट्रीय वेब संगोष्ठी में हुआ शक्ति आराधना के प्रतीकार्थ और चिंतन पर गहन मंथन

सृष्टि का कोई भी कण अछूता नहीं है शक्ति से – प्रो शर्मा   अंतरराष्ट्रीय वेब संगोष्ठी में हुआ शक्ति आराधना के प्रतीकार्थ और चिंतन पर गहन मंथन प्रतिष्ठित संस्था राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा अंतरराष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें देश - दुनिया के विद्वान वक्ताओं ने भाग लिया। यह संगोष्ठी शक्ति उपासना : प्रतीकार्थ और चिंतन पर केंद्रित थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार श्री हरेराम वाजपेयी, इंदौर थे। मुख्य वक्ता विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के हिंदी विभागाध्यक्ष एवं कुलानुशासक प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् डॉ जी डी अग्रवाल, इंदौर, प्रवासी साहित्यकार एवं अनुवादक श्री शरद चन्द्र शुक्ल शरद आलोक, ओस्लो, नॉर्वे, डॉ अनिता मांदिलवार, डॉ अशोक सिंह, मुंबई, शिवा लोहारिया, जयपुर एवं महासचिव डॉ प्रभु चौधरी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ भरत शेणकर, अहमदनगर ने की। लेखक एवं संस्कृतिविद् प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय चिंतन परंपरा और लोक व्यवहार में शक्ति के विषय में अत्यंत महत्वपूर्ण विचार उपलब्ध हैं। शक्ति से सृष्टि

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार