26 अक्टूबर को बैंक भी बंद रहेंगे
भोपाल : शनिवार, अक्टूबर 24, 2020, 18:03 IST
राज्य शासन द्वारा 26 अक्टूबर को निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। अत: अब शासकीय कार्यालयों के साथ ही बैंक भी बंद रहेंगे।
•26 अक्टूबर को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित
•बैंकों में भी सोमवार को अवकाश रहेगा
हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान ने विजयादशमी के पर्व पर सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी। इसी आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश दिनांक 23 अक्टूबर 2020 के द्वारा शासकीय अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन उस आदेश में बैंकों के लिए अवकाश उल्लेखित नहीं था ।इसी तारतम्य में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय से 26 अक्टूबर 2020 को विजयादशमी पर्व पर बैंकों में भी सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया था।
इसी अनुरोध को मद्दे नजर रखते हुए आज पुनः सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा अपने पत्र दिनांक 24 अक्टूबर 2020 के माध्यम से आदेश जारी कर 26 अक्टूबर 2020 को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। अतः अब सोमवार को बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में भी अवकाश रहेगा।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के कोऑर्डिनेटर वी के शर्मा एवं संयोजक संजीव सबलोक ने बैंक कर्मियों को अवकाश घोषित किए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।
Comments