स्थलरुद्ध विकासशील देशों की विकास आवश्यकताओं पर अंतर्राष्ट्रीय जागरूकता दिवस पर विक्रम विवि में सामुदायिक पर्यावरण संवाद
त्रिवेणी पौधारोपण कर मनाया गया बुर्किना फासो जैसे देशों की चुनौतियों पर केंद्रित प्रथम उत्सव दिवस अंतर्राष्ट्रीय भूगोल का चिंतन प्रबंध संकाय में स्तुत्य - प्रो अर्पण भारद्वाज, कुलगुरु उज्जैन। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित स्थलरुद्ध विकासशील देशों की विशेष विकास आवश्यकताओं और चुनौतियों के बारे में अंतर्राष्ट्रीय जागरूकता दिवस के शुभकामना प्रसंग सन्देश में विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलगुरु प्रो. डॉ. अर्पण भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में नवीन शिक्षा नीति एवं इंटरडिसिप्लिनरी शिक्षण सन्देश के व्यापक प्रसार की सराहना की। उन्होंने एल्युमिनी और उद्योग जगत के साझा पर्यावरण संरक्षण अभियान को मील का पत्थर बताया और पंडित जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंध संस्थान द्वारा आयोजित इस अनूठे सामुदायिक पर्यावरण संवाद के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी की उपस्थिति को रेखांकित किया। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित संपोषणीय विकास लक्ष्यों (SDGs) की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास करते हुए विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के प्रतिष्ठित पर्यावरण प्रेमी एल्युमिनी समूह द्वारा प्रथम उत्सव दिवस के उपलक्ष्य में ...