Skip to main content

धरती और मनुष्य के लिए नवजीवन का संचार करती है पावस ऋतु - प्रो शर्मा

पावस ऋतु और पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय  संगोष्ठी सम्पन्न

नागरी लिपि परिषद् ,  मध्य प्रदेश एवं राष्ट्रीय  शिक्षक संचेतना,  उज्जैन के तत्वावधान में पावस ऋतु और पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय  संगोष्ठी  एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विक्रम विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा थे।  कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली के महामंत्री डॉ हरिसिंह पाल, डॉक्टर शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख, पुणे, श्री सुरेशचंद्र शुक्ल शरद आलोक ओस्लो नॉर्वे, श्रीमती सुवर्णा जाधव, पुणे थीं। 

मुख्य वक्ता विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के हिंदी विभागाध्यक्ष  प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि अपने ढंग के अनूठे ग्रह पृथ्वी को उसका अनुपम रूप वर्षा ने ही दिया है। पावस ऋतु अनेक सहस्राब्दियों से मनुष्य और प्रकृति को नवजीवन देती आ रही है। सावन आते - आते नई उम्मीदों को लिए किसानों के साथ वनांचलों में रहने वाले विभिन्न समुदाय के लोगों का मन आनन्दित होने लगता है। वर्षा के दौरान ही तरह - तरह के लोक साहित्य के उद्भव और प्रसार का मौका मिला, जो सदियों से लोकरंजन और शिक्षण का माध्यम बने हुए हैं।  पावस का समय प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए महत्त्वपूर्ण होता है। पेड़ का रोपण करना अश्वमेध यज्ञ के समान माना गया है। धरती के शृंगार के लिए पौधे लगाएं।

कार्यक्रम में नागरी लिपि परिषद् ,  नई दिल्ली के महामंत्री,  डॉ. हरिसिंह पाल ने अपना मंतव्य देते हुए कहा पाठक को मानव कल्याण से जोड़ें। जिसमें मानव कल्याण होता है,  वही सत् साहित्य होता है।  उन्होंने विचार व्यक्त करते हुए जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण का संदेश दिया। 

आयोजन में वक्ताओं ने डॉ. हरिसिंह पाल जी के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई और मंगलकामनाएं दीं।  डॉ.  शहाबुद्दीन नियाज़ मोहम्मद शेख,  पुणे,  कार्यकारी अध्यक्ष,  नागरी लिपि परिषद् ,  नई दिल्ली ने कहा डॉ.पाल के मार्गदर्शन से हर संस्था  गौरवान्वित हो रही है।

नॉर्वे से जुड़े श्री सुरेशचंद्र शुक्ल शरद आलोक ने कहा कि डॉ. हरिसिंह पाल निष्काम कर्म योगी हैं। वे निष्पक्ष रूप से कार्य करते हैं ।

अध्यक्षीय भाषण में कार्यकारी अध्यक्ष, श्रीमती सुवर्णा जाधव, पुणे ने अपनी कविता सुनाई, सदा मुस्कुराने वाला पेड़ उदास दिखाई दिया।

काव्य-पाठ  में डॉ. रश्मि चौबे, मुख्य महासचिव,  महिला इकाई ने वृक्ष तुम्हें बारंबार नमन कविता सुनाई। गरिमा गर्ग,  महासचिव , महिला इकाई , सचिव , डॉ संगीता पाल , सुनीता सिंह , सुनीता राठौर ने काव्य-पाठ में भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. संगीता पाल , कच्छ की सरस्वती वंदना के साथ हुआ। स्वागत भाषण मुख्य महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी  ने दिया। संस्था परिचय एवं डॉ. हरिसिंह पाल के बहुआयामी व्यक्तित्व का परिचय डॉ. रश्मि चौबे , मुख्य महासचिव, महिला इकाई ने दिया। डॉ. सुनीता मंडल, कोलकाता ने भी अपना वक्तव्य दिया । कार्यक्रम का संचालन स्लाइड डाॅ मुक्ता कौशिक ने आभार डॉ दीपिका सुतोदिया ने माना समारोह मे  गोकुलेश्वर द्विवेदी,  विनोद कुमार बघेल, आयुष शेख , डॉ.रोहिणी डाबरे, महाराष्ट्र आदि अन्य अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Comments

Dr Sangita Pal said…
बहुत सुंदर आप सभी को हार्दिक बधाइयांँ
Dr Sangita Pal said…
आप सभी श्रेष्ठजनों को सुनना हर बार सुखद होता है नई-नई जानकारियां मिलती है हार्दिक आभार आप सभी का

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं