Skip to main content

Posts

विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के विद्यार्थी स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित विभिन्न प्रोजेक्ट में तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे, इससे वे उज्जैन शहर का और स्वयं अपना विकास कर सकेंगे- कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पाण्डेय

25 अगस्त 2023 को स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने विक्रम विश्वविद्यालय की विभिन्न अध्ययनशालाओं का भ्रमण किया एवं दोनों के बीच एम ओ यू प्रस्तावित किया उज्जैन। 25 अगस्त 2023 को स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की विभिन्न अध्ययनशालाओं का भ्रमण किया। गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट संचालित कर रहा है, जिसके साथ विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भी जुड़ सकते हैं। शुक्रवार को स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने इसी उद्देश्य से विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण किया, इस दौरान अधिकारियों के साथ विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पाण्डेय उपस्थित थे।  इस भ्रमण के बारे में बताते हुए माननीय कुलपति प्रो. पाण्डेय जी ने बताया कि शीघ्र ही स्मार्ट सिटी और विक्रम विश्वविद्यालय के मध्य द्विपक्षीय समझौता (एम ओ यू) होगा जिसके तहत विक्रम विश्वविद्यालय के विद्यार्थी स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित विभिन्न प्रोजेक्ट में तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे। इससे वे उज्जैन शहर का और स्वयं अपना विकास कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित प्रोजेक्ट में इन्टर्

उज्जैन प्रेस क्लब द्वारा प्रमुख सचिव विधान सभा का सम्मान

■ सामाजिक मूल्यों के संरक्षण में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण : अवधेश प्रताप सिंह ■ मीडिया जो गंभीर मुद्दे उठाती हैं उन्हें विधानसभा में विधायकगण भी प्रमुखता से उठाते हैं : प्रमुख सचिव विधानसभा ■ सभी को राजनीति का ज्ञान होना आवश्यक - डॉ प्रतिमा सिंह 🙏  द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया, वरिष्ठ पत्रकार 🙏 उज्जैन, गुरुवार, 24 अगस्त, 2023 । राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन से वापिसी में आज श्री अवधेश प्रताप सिंह, प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश विधान सभा द्वारा उज्जैन में अल्प प्रवास कर सपत्नीक ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर श्री महाकाल भगवान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं श्री महाकाल लोक परिसर का जिला प्रशासन के अधिकारियो के साथ अवलोकन किया गया।  तत्पश्चात्  उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष के आमंत्रण पर श्री सिंह उज्जैन प्रेस क्लब सभागृह पहुँचे जहाँ प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह हाड़ा एवं प्रेस क्लब पदाधिकारियों द्वारा गरिमामय कार्यक्रम में प्रमुख सचिव विधान सभा का आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्ज्वल के साथ हुई जिसके बाद प्रेस क्लब के

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार