उज्जैन। खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग,बिहार की अगुवाई में आयोजित खेलों इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत मल्लखंब चैंपियनशिप के श्रेष्ठ संचालन के लिए वाणिज्य अध्ययनशाला, विक्रम विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य एवं ए ग्रेड इंटरनेशनल अंपायर डॉ. आशीष मेहता को तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया। यह जानकारी वाणिज्य अध्ययनशाला की संकाय सदस्य डॉ. रुचिका खंडेलवाल ने देते हुए बताया कि चैंपियनशिप बिहार राज्य के गया जिले में दिनांक 5 मई से 8 मई तक आयोजित की जाएगी। जिसमें मल्लखंब के तकनीकी विशेषज्ञ एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा राज्य के सर्वोच्च खेल अलंकरण विक्रम अवार्ड एवं विश्वामित्र अवार्ड से अलंकृत डॉ. आशीष मेहता को खेल मंत्रालय , भारत सरकार ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। डॉ.मेहता योग एवं मल्लखंब के क्षेत्र में राष्ट्र के शीर्षस्थ खिलाड़ी रहने के साथ ही उत्कृष्ट प्रशिक्षक भी हैं। इनके द्वारा प्रशिक्षित कई खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन कर चुके हैं। डॉ. मेहता की गौरवमई उपलब्धि पर विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अर्पण भारद्...