Skip to main content

महाभारत के काल निर्णय और कूटनीति पर हुआ मंथन राष्ट्रीय व्याख्यान संगोष्ठी में

घटनाओं, साक्ष्यों और ग्रहीय स्थिति के आधार पर सम्भव है महाभारत की काल गणना - पूर्व संभागायुक्त डॉ मोहन गुप्त

सार्वभौमिक और सार्वकालिक है महाभारत का सन्देश – प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

राष्ट्रीय स्तर पर महाभारत पर आधारित राष्ट्रीय व्याख्यान संगोष्ठी का आयोजन सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन की हिंदी अध्ययनशाला, ललित कला अध्ययनशाला द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चरखारी, महोबा तथा चातुर्वेद संस्कृत प्रचार संस्थानम्, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व संभागायुक्त एवं कुलपति डॉ मोहन गुप्त ने महाभारत  काल विमर्श पर व्याख्यान दिया।  अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्रकुमार शर्मा ने की। आयोजन में प्राचार्य डॉ॰ धर्मेन्द्र कुमार गुप्त, श्रावस्ती ने कणिक कूटनीति  विमर्श विषय पर व्याख्यान दिया।  

पूर्व संभागायुक्त एवं कुलपति डॉ. मोहन गुप्त ने अपने व्याख्यान में महाभारत काल विमर्श करते हुए कहा कि अनेक घटनाएं, ग्रहीय स्थिति और साक्ष्य हैं जिनके आधार पर महाभारत की काल गणना की जा सकती है। रामायण और महाभारत को लेकर लोक में अनेक भ्रामक अवधारणा प्रचलित हैं हमें इनसे बचना चाहिए। जब हम कोई निष्कर्ष निकालें तो तर्क के आधार पर निकालें, तभी हमारा चिंतन सार्थक दिशा में गतिमान होगा।

कुलानुशासक प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि महाभारत का सन्देश सार्वभौमिक और सार्वकालिक है। यह भारतीय संस्कृति और परम्परा के अमूल्य रत्नों का विलक्षण भण्डार है। महाभारत के समय और समाज जीवन को लेकर अनेक अंतः साक्ष्यों के अलावा पुरातात्विक और लोक साक्ष्य उपलब्ध हैं। यह महाकाव्य विशाल ज्ञान निधि है, जिसे हम मानव सभ्यता का जीवंत इतिहास कह सकते हैं। इसकी विशालता इसकी विषयवस्तु के विश्वकोशीय  स्वभाव और इसके सन्देश की सार्वकालिकता से पूरी तरह मेल खाती है। 

प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार गुप्त, श्रावस्ती  ने अपने उद्बोधन में कणिक कूटनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि अगर हमारे वैदेशिक संबंध अच्छे नहीं है तो हमारे राष्ट्र का निष्पादन अच्छी गति से नहीं हो सकता। यह कूटनीति हमें सिखाती है कि हमारे संबंध दूसरे राष्ट्रों से भी अच्छे होने चाहिए ताकि जब हम संकट में हों तो उनसे सहायता ली जा सके। साम, दाम, दंड और भेद का प्रयोग करके हमें सफलता प्राप्त करनी चाहिए। किसी राजा को अपनी दुर्बलता को किसी को नहीं दिखाना चाहिए, बल्कि उसे पहचान कर उसको दूर करना चाहिए। शासक को कछुए के समान अपने अंगों की रक्षा करनी चाहिए और उसके अंग है उसकी सेना, राजकोष, मंत्री, गुप्तचर आदि।

प्रास्ताविकी और स्वागत भाषण समन्वयक प्रो. जगदीश चन्द्र शर्मा ने दिया। उन्होंने हिंदी साहित्य में महाभारत विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि रामायण, महाभारत, श्रीमद्भागवत पुराण ये तीन महत्वपूर्ण ग्रंथ है। श्रीमद्भागवत पुराण भारतीय संस्कृति, कला रूपों आदि का विश्व कोश है। इसमें वह सब मिलता है, जिसकी जिज्ञासा हमें होती है। हिंदी साहित्य में ऐसी कई रचनाएं हैं जिन्हें महाभारत को आधार पर लिखा गया है। कार्यक्रम में मुद्राशास्त्री डॉ रामचंद्र ठाकुर, पुरातत्वविद डॉक्टर रमण सोलंकी आदि सहित देश के विभिन्न भागों के विद्वान सहभागी थे।

कार्यक्रम में मंगलाचरण डॉ. अनन्या श्रीवास्तव ने किया। राष्ट्रीय संगोष्ठी का संचालन संयोजक डॉ चंद्रकांत दत्त शुक्ल, मऊ उत्तर प्रदेश ने किया और आभार प्रदर्शन सह समन्वयक प्रो. उमाशंकर त्रिपाठी, महोबा ने माना।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं...

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती ...

दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

अमरवीर दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात। - प्रो शैलेन्द्रकुमार शर्मा माई ऐड़ा पूत जण, जेहड़ा दुरगादास। मार मंडासो थामियो, बिण थम्बा आकास।। आठ पहर चौसठ घड़ी घुड़ले ऊपर वास। सैल अणी हूँ सेंकतो बाटी दुर्गादास।। भारत भूमि के पुण्य प्रतापी वीरों में दुर्गादास राठौड़ (13 अगस्त 1638 – 22 नवम्बर 1718)  के नाम-रूप का स्मरण आते ही अपूर्व रोमांच भर आता है। भारतीय इतिहास का एक ऐसा अमर वीर, जो स्वदेशाभिमान और स्वाधीनता का पर्याय है, जो प्रलोभन और पलायन से परे प्रतिकार और उत्सर्ग को अपने जीवन की सार्थकता मानता है। दुर्गादास राठौड़ सही अर्थों में राष्ट्र परायणता के पूरे इतिहास में अनन्य, अनोखे हैं। इसीलिए लोक कण्ठ पर यह बार बार दोहराया जाता है कि हे माताओ! तुम्हारी कोख से दुर्गादास जैसा पुत्र जन्मे, जिसने अकेले बिना खम्भों के मात्र अपनी पगड़ी की गेंडुरी (बोझ उठाने के लिए सिर पर रखी जाने वाली गोल गद्देदार वस्तु) पर आकाश को अपने सिर पर थाम लिया था। या फिर लोक उस दुर्गादास को याद करता है, जो राजमहलों में नहीं,  वरन् आठों पहर और चौंसठ घड़ी घोड़े पर वास करता है और उस पर ही बैठकर बाट...