शांति हेतु आत्मा व मन का सशक्तिकरण आवश्यक - डॉ. अवधेश प्रताप सिंह यादव, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग
विश्व शांति दिवस पर सम्मेलन आयोजित
🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया 🙏
भोपाल। आध्यात्मिक संस्थान ब्रह्माकुमारीज के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा की पुण्य स्मृति में रविवार, 18 जनवरी 2026 को विश्व शांति दिवस पर आयोजित सर्व धर्म सम्मेलन में डॉ. अवधेश प्रताप सिंह यादव, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि, आज व्यक्ति के जीवन एवं विश्व में शांति की महती आवश्यकता है। ब्रकु ईश्वरीय विश्व विद्यालय संस्कार परिवर्तन द्वारा इसी दिशा में कार्यरत है, गायत्री पीठ व अन्य आध्यात्मिक संस्थाओं का उद्देश्य भी विश्व में शांति लाना है।
डॉ. सिंह ने कहा कि, मनुष्य आत्माओं के जीवन में प्रेम और शांति से ही विश्व के लिए शांति का मार्ग प्रशस्त हो सकता है, परंतु आज भौतिक साधनों की अंधी दौड़ के कारण व्यक्ति अपने प्रेम-शांति के मूल स्वरूप से दूर होता जा रहा है। आध्यात्मिकता और प्रजापिता ब्रह्मा द्वारा ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थापना कर संस्कारों के परिवर्तन एवं मनुष्यों के जीवन में दिव्यता लाने के लिए दिए गए ज्ञान को सामूहिक रूप से अपनाकर समाज में जीवन मूल्य और शांति स्थापित हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि, वर्तमान कलयुग के समय वातावरण प्रदूषित है इसलिए व्यक्ति को अपनी आत्मा और मन को राजयोग द्वारा अध्यात्म की ऊर्जा से सशक्त बनाना आवश्यक है।
इस आयोजन में राजयोगिनी बीके निर्मला दीदी, संचालक राजयोग भवन, प्रताप सिंह, गायत्री पीठ, बीके नीता बहिन संचालक सुख शांति भवन, अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि, बीके दीपू भाई, पूर्व प्राचार्य शकुंतला शुक्ला, बीके आशीष भाई, राजयोगी राठौर भाई सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।
✍ राधेश्याम चौऋषिया
● सम्पादक, बेख़बरों की खबर
● राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार, जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश शासन
● राज्य मीडिया प्रभारी, भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक निर्णायक
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक मालव क्रान्ति
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
"बेख़बरों की खबर" फेसबुक पेज...![]()
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
"बेख़बरों की खबर" न्यूज़ पोर्टल/वेबसाइट... 👇
"बेख़बरों की खबर" ई-मैगजीन पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...
https://www.readwhere.com/publi.../6480/Bekhabaron-Ki-Khabar
🚩🚩🚩🚩 आभार, धन्यवाद, सादर प्रणाम। 🚩🚩🚩🚩


.jpeg)
.jpeg)

Comments