🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया 🙏
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपने संदेश में कहा कि, 26 जनवरी, 2026 को हमारा देश 77 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि, हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। यह दिवस भारत की लोकतांत्रिक और संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं देश के संविधान के माध्यम से संपूर्ण भारत को एकता के सूत्र में बांधने की स्मृति भी दिलाता है। हम सब भारतवासियों का कर्तव्य है कि, अपने पवित्र विधिक ग्रंथ भारतीय संविधान का सम्मान करें तथा संकल्प लें कि, संविधान ने हमें जो अधिकार दिए हैं उनका सदुपयोग कर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में अपना संपूर्ण योगदान दें।
विधानसभा भवन में प्रमुख सचिव करेंगे ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधानसभा प्रांगण में प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा 26 जनवरी को प्रातः 8.00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर विधानसभा भवन एवं परिसर में आकर्षक रोशनी की साज-सजा की गई है।
✍ राधेश्याम चौऋषिया
● सम्पादक, बेख़बरों की खबर
● राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार, जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश शासन
● राज्य मीडिया प्रभारी, भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक निर्णायक
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक मालव क्रान्ति
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
"बेख़बरों की खबर" फेसबुक पेज...![]()
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
"बेख़बरों की खबर" न्यूज़ पोर्टल/वेबसाइट... 👇
"बेख़बरों की खबर" ई-मैगजीन पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...
https://www.readwhere.com/publi.../6480/Bekhabaron-Ki-Khabar
🚩🚩🚩🚩 आभार, धन्यवाद, सादर प्रणाम। 🚩🚩🚩🚩


Comments