मध्य प्रदेश मल्लखंब एसोसिएशन ने चयनित खिलाड़ियों का सम्मान किया
खेल जीवन में जीतना एवं हारना दोनों सिखाता है - नारायण यादव
उज्जैन। खेल ही एकमात्र ऐसा माध्यम जो विद्यार्थियों को जीवन में जीतना एवं हारना दोनों सिखाता है। जिससे खिलाडी जीवन की हर समस्या को सहजता से खेल - खेल में सुलझाने में समर्थ हो जाता है।
उक्त उद्गार मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष नारायण यादव ने मध्य प्रदेश मल्लखंब एसोसिएशन द्वारा खेलो इंडिया बीच गेम्स के लिए चयनित खिलाड़ियों के सम्मान समारोह एवं खिलाड़ियों को चैंपियनशिप के लिए रवाना करते समय मुख्य अतिथि के रुप में व्यक्त किये। आपने खेल विभाग, मध्य प्रदेश शासन एवं मल्लखंब एसोसिएशन द्वारा पुरातन भारतीय खेल मल्लखंब के विकास एवं विस्तार के लिए किए जा रहे महनीय कार्यों की सराहना की।
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, भारत सरकार द्वारा 5 से 7 जनवरी तक घोघला बीच, दीव पर द्वितीय खेलो इंडिया बीच गेम्स - 2026 आयोजित किए जा रहे है।
उक्त चैंपियनशिप के लिए रवाना होने से पूर्व मध्यप्रदेश मल्लखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोरी शरण श्रीवास्तव, सचिव संतोष राठौड़, सह सचिव लीलाधर कहार, मल्लखंब फेडरेशन ऑफ इंडिया स्टीयरिंग कमेटी के चेयरमेन योगेश मालवीय, विक्रम एवं विश्वामित्र अवार्डी डॉ आशीष मेहता, पार्षद सतीश राठौर द्वारा लोकमान्य तिलक विद्यालय में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर बीच गेम्स हेतु चयनित मल्लखंब दल के खिलाड़ियों को ट्रैकसूट वितरित किए गए।
द्रोणाचार्य अवॉर्डी योगेश मालवीय ने बताया कि विगत 2 वर्षों से खेलो इंडिया बीच गेम्स में नए खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश ऐसे उभरते हुए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है जिन्होंने अभी तक किसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता नहीं की है। खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय,भोपाल द्वारा चयनित टीम में अन्वेषा पांचाल (लोकमान्य तिलक सांस्कृतिक न्यास ,उज्जैन),सुहानी खमरोला (खेल एवं युवा कल्याण विभाग ,इंदौर), भव्या मालवीय (माधव सेवा न्यास ,उज्जैन), तनिष्का शर्मा (लोकमान्य तिलक सांस्कृतिक न्यास ,उज्जैन), छाया भाटी (खेल एवं युवा कल्याण विभाग ,उज्जैन),उन्नति सोलंकी (खेल एवं युवा कल्याण विभाग ,उज्जैन), नैतिक गोमे (लोकमान्य तिलक सांस्कृतिक न्यास ,उज्जैन), अभय शर्मा (खेल एवं युवा कल्याण विभाग ,शाजापुर), गोविन्द जाटव (खेल एवं युवा कल्याण विभाग ,शाजापुर), गुरतेज सिंह (खेल एवं युवा कल्याण विभाग, भोपाल ), त्रिलोक गौड़ (खेल एवं युवा कल्याण विभाग ,उज्जैन), राज तावर (गुरु अखाड़ा ,उज्जैन) को सम्मिलित किया गया है। टीम के साथ प्रशिक्षक के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर कई स्वर्णिम उपलब्धियां प्राप्त वरिष्ठ खिलाड़ी कुंदन कछावा एवं कु. श्वेता चौहान का चयन किया गया है।
खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल के डायरेक्टर रवि गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर बालूसिंह यादव, जिला खेल अधिकारी ओ पी हारोड़ ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है।





Comments