Ujjain | भारत के महान आध्यात्मिक गुरु दार्शनिक एवं समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर गुरु अखाड़े में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय युवा दिवस मनाते हुए गुरु अखाड़े के विद्यार्थियों द्वारा मंत्रोंउचारण के साथ सामूहिक सूर्य-नमस्कार लगाई गई। गुरु अखाड़े के मल्लखंब प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय निर्णायक श्री लीलाधर कहार ने जानकारी देते हुए बताया बताया कि, हाल ही में सम्पन्न खेलों इंडिया बीच गेम्स-26 (घोघला बीच) दीव पर आयोजित राष्ट्रीय मल्लखंब प्रतियोगिता में गुरु अखाड़े के उभरते मल्लखंब खिलाड़ी श्री राज तवंर ने मध्यप्रदेश मल्लखंब दल का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया।
गुरु अखाड़े के कोषाध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम टेलर, संचालक श्री गुरुदेवजी उपाध्याय, सह-संचालक श्री मुकेश बठानिया द्वारा श्री राज तवंर का पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित श्री पुरूषोत्तमजी टेलर, गुरुदेवजी उपाध्याय, श्री कैलाशजी चौधरी, श्री दिलीपजी बारोड, राधेश्याम कहार, रवि सिंह चौहान, गोकुल माली, अरुण पंवार, मयंक कहार, दयंक गोयल दक्ष कहार श्लोक गेहलोत, मंथन गहलोत, कार्तिक कहार विरेन्द्र दीक्षित महेश राजोरिया, विवेक कहार जीवन योगी अर्जुनसिंह सोलंकी एवं बड़ी संख्या में अखाड़े के विधार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन गुरु अखाड़े के मल्लखंब प्रशिक्षक श्री लीलाधर कहार द्वारा किया गया।










Comments