वैकल्पिक चिकित्सक महा सम्मेलन में शामिल हुए माननीय विधानसभा अध्यक्ष
🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया 🙏
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर रविवार, 11 जनवरी 2026 को राजधानी में इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉ. काउंट सीज़र मैटी की जयंती पर आयोजित वैकल्पिक चिकित्सक महा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का आयोजन वैकल्पिक चिकित्सक संघ, मध्यप्रदेश ने किया था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि, वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति में बहुत सी चिकित्सा पद्धति का संगम है। सभी चिकित्सा पद्धति उपयोगी होती है, लेकिन हर चिकित्सा पद्धति को विकसित होने में समय लगता है। समय के साथ-साथ चिकित्सा पद्धति में बदलाव होता है। एक समय मानव के लिए प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति सबसे अनुकूल थी। उन्होंने कहा कि, इलेक्ट्रो होम्योपैथी को भी पूरक चिकित्सा मानना चाहिए।
उन्होंने कहा कि, सभी चिकित्सा पद्धति का अपना महत्व है। चिकित्सक को उसी पद्धति में ही इलाज करना चाहिए। इससे वह चिकित्सा पद्धति एक दिन अवश्य मान्यता प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि, हमें अपनी चिकित्सा पद्धति पर विश्वास होना चाहिए और उस पर दृढ़ रहना चाहिए।
उन्होने आयोजन वैकल्पिक चिकित्सक संघ के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि, व्यक्तिगत कार्य करना ज्यादा कठिन नहीं होता है, लेकिन बहुत सारे लोगों को लेकर संगठित भाव से किसी लक्ष्य की ओर बढ़ना यह एक मुश्किल कार्य है। वैकल्पिक चिकित्सक संघ के प्रयास प्रशंसनीय है।



Comments