अध्यात्म एवं मानव अधिकार परस्पर पूरक - डॉ. अवधेश प्रताप सिंह
द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया
भोपाल। आध्यात्मिक परिसर राजयोग भवन, भोपाल में गुरुवार, 01 जनवरी, 2026 को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ अवधेश प्रताप सिंह जी का मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त होने पर आत्मीय सम्मान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अवधेश प्रताप सिंह जी ने परमात्मा शिव तथा राजयोग भवन की प्रशासिका एवं वरिष्ठ राजयोगी बहिनों का आभार के साथ सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि, अध्यात्म और मानव अधिकार परस्पर पूरक हैं। जहां ब्रह्माकुमारीज़ भाई-बहिनों द्वारा अध्यात्म के माध्यम से मानव आत्माओं का सशक्तिकरण किया जाता है वहीं मानव अधिकारों के संरक्षण की समाज को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, जो मानव अधिकार आयोग करता है। यह दोनों बृहद सेवा कार्य हैं।
आयोजन के प्रारंभ में आत्म कल्याण हेतु ज्ञान एवं मैडिटेशन कराया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ राजयोगी पंचशीला बहिन, सुख शांति भवन की संचालक राजयोगी नीता बहिन, ब्लेसिंग हाउस संचालक राजयोगी डॉ रीना बहिन, श्री भूपेन्द्र गोयल, ए डी एम, बीके दीपू भाई, बीके सुरेश भाई, अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में राजयोगी भाई बहिन व नागरिक उपस्थित थे।
✍ राधेश्याम चौऋषिया
● सम्पादक, बेख़बरों की खबर
● राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार, जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश शासन
● राज्य मीडिया प्रभारी, भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक निर्णायक
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक मालव क्रान्ति
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
"बेख़बरों की खबर" फेसबुक पेज...![]()
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
"बेख़बरों की खबर" न्यूज़ पोर्टल/वेबसाइट... 👇
"बेख़बरों की खबर" ई-मैगजीन पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...
https://www.readwhere.com/publi.../6480/Bekhabaron-Ki-Khabar
🚩🚩🚩🚩 आभार, धन्यवाद, सादर प्रणाम। 🚩🚩🚩🚩


.jpeg)

Comments