अध्यात्म एवं मानव अधिकार परस्पर पूरक - डॉ. अवधेश प्रताप सिंह द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया भोपाल। आध्यात्मिक परिसर राजयोग भवन, भोपाल में गुरुवार, 01 जनवरी, 2026 को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ अवधेश प्रताप सिंह जी का मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त होने पर आत्मीय सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ. अवधेश प्रताप सिंह जी ने परमात्मा शिव तथा राजयोग भवन की प्रशासिका एवं वरिष्ठ राजयोगी बहिनों का आभार के साथ सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि, अध्यात्म और मानव अधिकार परस्पर पूरक हैं। जहां ब्रह्माकुमारीज़ भाई-बहिनों द्वारा अध्यात्म के माध्यम से मानव आत्माओं का सशक्तिकरण किया जाता है वहीं मानव अधिकारों के संरक्षण की समाज को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, जो मानव अधिकार आयोग करता है। यह दोनों बृहद सेवा कार्य हैं। आयोजन के प्रारंभ में आत्म कल्याण हेतु ज्ञान एवं मैडिटेशन कराया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ राजयोगी पंचशीला बहिन, सुख शांति भवन की संचालक राजयोगी नीता बहिन, ब्लेसिंग हाउ...