श्रीमती मोहिनीदेवी शर्मा की देह पंच तत्व में विलीन, देश के अनेक राजनेताओं, विद्वानों और साहित्यकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की
उज्जैन। सम्राट् विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन की हिंदी अध्ययनशाला के आचार्य प्रो जगदीशचंद्र शर्मा और सम्राट् विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलानुशासक प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा राजनीति विज्ञान की प्रो मधुकांता समाधिया, बाँदा, उत्तर प्रदेश की माता जी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री नरेश शर्मा की मौसी जी एवं शासकीय माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की प्रो राजश्री शर्मा की सासू मां श्रीमती मोहिनीदेवी शर्मा असामयिक निधन पर शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंतिम यात्रा 22 दिसंबर, सोमवार प्रातः महानन्दानगर स्थित निज निवास से चक्रतीर्थ के लिए रवाना हुई, जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रो जगदीश चंद्र शर्मा ने मुखाग्नि दी। श्रीमती शर्मा के निधन पर देश के अनेक संस्था प्रमुखों, राजनेताओं, विद्वानों, साहित्यकार और संस्कृतिकर्मियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
![]() |
| श्रीमती मोहिनी देवी शर्मा के असामयिक निधन पर कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद जी गेहलोत का शोक संदेश |
कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत, बेंगलुरु, उज्जैन उत्तर के विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा ने श्रीमती शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। चक्रतीर्थ पर आयोजित शोक सभा की अध्यक्षता सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रामराजेश मिश्र ने की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ विद्वान पद्मश्री डॉ भगवतीलाल राजपुरोहित, पूर्व कुलपति प्रो. नागेश्वर राव, पूर्व कुलपति प्रो. राधावल्लभ त्रिपाठी पूर्व कुलपति प्रो. बालकृष्ण शर्मा, प्रो गोपाल कृष्ण शर्मा, विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज, वरिष्ठ कार्यपरिषद सदस्य श्री राजेशसिंह कुशवाह, कुलसचिव डॉक्टर अनिल कुमार शर्मा, प्रो. हरिमोहन बुधौलिया, वित्त नियंत्रक डॉ जे एस तोमर, लोक गायक पद्मश्री कालूराम बामनिया, देवास, प्रो शैलेंद्र पाराशर, इग्नू नई दिल्ली के प्रो. राजीव शुक्ला, श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री राजेंद्र शर्मा गुरु, सम्राट विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी, प्रेमचंद सृजन पीठ के निदेशक श्री मुकेश जोशी, मध्यप्रदेश लेखक संघ के डॉ हरीश कुमार सिंह, सरल काव्यांजलि के श्री संतोष सुपेकर, श्री प्रदीप सरल, विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के प्रो. डी एम कुमावत, डीएसडब्ल्यू प्रो. एस के मिश्रा, प्रो अनिल कुमार जैन, प्रो बी के आंजना, प्रो धर्मेंद्र मेहता, प्रो. डी डी बेदिया, डॉ रमण सोलंकी, विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ कानिया मेड़ा, भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल के कुलसचिव डॉ सुशील मंडेरिया, माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के प्रो लक्ष्मणसिंह गौरसिया, डॉ मृदुल चंद्र शुक्ल, पार्षद श्री जगदीश पांचाल, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक यादव, शिक्षाविद श्री ब्रजकिशोर शर्मा, राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के संगठन मंत्री डॉ प्रभु चौधरी, कालिदास अकादमी के पूर्व निदेशक डॉ संतोष पंड्या, श्री अजय मेहता, पत्रकार डॉ सुशील कुमार शर्मा, प्रतिकल्पा के श्री कुमार किशन, अक्षर वार्ता एवं कृष्ण बसंती के सम्पादक डॉ मोहन बैरागी, श्री रुचिर प्रकाश निगम, आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रीमती शर्मा को नागरी लिपि परिषद, नई दिल्ली, भारतीय हिंदी परिषद प्रयागराज, भारतीय हिंदी प्राध्यापक हिंदी परिषद, गांधीनगर, हिंदी परिवार इंदौर, अभिनव रंगमंडल, आदि सहित देश की अनेक संस्थाओं के प्रमुखों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा का संचालन कवि डॉ राजेश रावल सुशील ने किया। शोक बैठक प्रतिदिन सन्ध्या 4 से 6 बजे तक महानन्दानगर स्थित निज निवास पर रखी जाएगी।
![]() |
| पद्मश्री डॉ कालूराम बामनिया ने श्रीमती मोहिनी देवी शर्मा के दुखद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की |



Comments