मूलभूत अधिकारों में सभी मानव अधिकार संविधान में सम्मिलित हैं, लोकतांत्रिक, समतामूलक और न्यायपूर्ण दिशा देने में भारतीय संविधान का अमूल्य योगदान – डॉ. अवधेश प्रताप सिंह
🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया 🙏
भोपाल। टेक्नोक्रेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में बुधवार, 26 नवंबर, 2025 को संविधान दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों, मानवाधिकारों तथा विधि निर्माण की प्रक्रिया के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अवधेश प्रताप सिंह, सदस्य मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की विशेषताओं, मानवाधिकारों के संरक्षण एवं कानून निर्माण की आधुनिक पद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है, जो देश को लोकतांत्रिक, समतामूलक और न्यायपूर्ण दिशा प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को न्याय और मानव गरिमा की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. सतीश सिंह, डायरेक्टर, स्कूल ऑफ लॉ ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व तथा आधुनिक न्याय व्यवस्थाओं में उसकी प्रासंगिकता के बारे में बताया। विभागाध्यक्ष डॉ. नीरा शुक्ला ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि संविधान दिवस केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि संविधान के सिद्धांतों को जीवन में उतारने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर लॉ विभाग के सभी प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि के विचारों को अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना और संविधान तथा विधि निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त की।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन असिस्टेंट प्रोफेसर देवेश भार्गव द्वारा ज्ञापित किया गया, जिसमें उन्होंने मुख्य अतिथि, संस्थान प्रबंधन, समस्त संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों के सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
संविधान दिवस का यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्रहित और संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता का संचार भी किया।
✍ राधेश्याम चौऋषिया
● सम्पादक, बेख़बरों की खबर
● राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार, जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश शासन
● राज्य मीडिया प्रभारी, भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक निर्णायक
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक मालव क्रान्ति
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
"बेख़बरों की खबर" फेसबुक पेज...![]()
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
"बेख़बरों की खबर" न्यूज़ पोर्टल/वेबसाइट... 👇
"बेख़बरों की खबर" ई-मैगजीन पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...
https://www.readwhere.com/publi.../6480/Bekhabaron-Ki-Khabar
🚩🚩🚩🚩 आभार, धन्यवाद, सादर प्रणाम। 🚩🚩🚩🚩






Comments