समाज सेवी संगठन रोटरी द्वारा सराहनीय मानव सेवा - डॉ अवधेश प्रताप सिंह, मा. सदस्य, मानव अधिकार आयोग
🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया 🙏
भोपाल। अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी संगठन रोटरी के रोटरी क्लब ऑफ सोनकच्छ (देवास) व पदाधिकारियों द्वारा आयोजित गरिमापूर्ण सम्मान समारोह में डॉ अवधेश प्रताप सिंह, माननीय सदस्य, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग का आत्मीय सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, संविधान प्रदत्त अधिकारों के संरक्षण द्वारा मानव अधिकार आयोग वृहद समाज की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अंतरराष्ट्रीय संगठन रोटरी द्वारा भी प्रकल्पों के माध्यम से जहाँ समाज के ज़रूरतमंदों की सेवा की जाती है, वहीं स्वास्थ्य तथा शिक्षण संस्थाओं को मदद भी दी जाती है, यह मानव सराहनीय कार्य है । इस तरह दोनों संस्थानों का कार्य परस्पर अनुपूरक है। डॉ. सिंह ने उपस्थित पूर्व मानव अधिकार आयोग मित्रों से भी चर्चा की तथा आत्मीय सम्मान के लिए समाज सेवियों का आभार जताया।
इसके पूर्व रोटरी मण्डल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने उल्लेख किया कि, डॉ ए. पी. सिंह जी के मध्य प्रदेश विधानसभा में प्रमुख सचिव का दायित्व उत्कृष्टता से पूर्ण करने के उपरांत वर्तमान में मानव अधिकार आयोग मध्यप्रदेश के सदस्य के रूप में आपकी नियुक्ति पर समाज सेवियों को अत्यंत प्रसन्नता हुई है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में, रोटरी क्लब ऑफ सोनकच्छ आपको दीपावली मिलन समारोह में सम्मानित करने के लिए यह विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर रो. सत्यनारायण लाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, डॉ. ज़ामिन हुसैन, पूर्व रोटरी मण्डल अध्यक्ष, रो दिनेश राठौर, क्लब अध्यक्ष, रो महेशचंद्र राठौर, रो दिनेश कारपेंटर, रोटरी क्लब ऑफ सोनकच्छ के सदस्य और गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
✍ राधेश्याम चौऋषिया
● सम्पादक, बेख़बरों की खबर
● राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार, जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश शासन
● राज्य मीडिया प्रभारी, भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक निर्णायक
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक मालव क्रान्ति
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
"बेख़बरों की खबर" फेसबुक पेज...![]()
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
"बेख़बरों की खबर" न्यूज़ पोर्टल/वेबसाइट... 👇
"बेख़बरों की खबर" ई-मैगजीन पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...
https://www.readwhere.com/publi.../6480/Bekhabaron-Ki-Khabar
🚩🚩🚩🚩 आभार, धन्यवाद, सादर प्रणाम। 🚩🚩🚩🚩







Comments