भा. कृ. अ. प-केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल द्वारा “प्याज का वैज्ञानिक भंडारण व मॉड्यूलर प्याज भंडारण प्रणाली का प्रदर्शन” विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया 🙏
भोपाल। केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान द्वारा मॉड्यूलर प्याज भंडारण प्रणाली के प्रदर्शन के ऊपर दिनांक 21/11/2025 को ग्राम झरखेड़ा, जिला सीहोर में सीहोर फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी के साथ एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान के वैज्ञानिक उपस्थित रहे और प्याज के वैज्ञानिक भंडारण के तरीके के बारे में किसानों को अवगत कराया। प्रशिक्षण में लगभग 100 किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. आदिनाथ काटे ने सी .आई. ए. ई .मॉड्यूलर प्याज भंडारण प्रणाली के बारे में बताया। डॉ. दिलीप पवार ने फल सब्जी के ऊपर प्रसंस्करण के महत्व बताया और उसके तकनीकी के बारे में जानकारी दी। डॉ. एस मंगराज, प्रभागाध्यक्ष कृषि उत्पाद प्रसंस्करण प्रभाग, केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने प्याज के भंडारण के महत्व बताते हुए जानकारी दी कि इस तरह की भंडारण प्रणाली किसानों तक पहुँचाना बहुत जरूरी हैं। उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में संस्थान एवं प्रभाग में विकसित तकनीकियोंके बारे में किसानोंको जानकारी दी तथा संस्थान में आ कर तकनीकियों को देखने का आग्रह किया।
श्री. सुरेश विश्वकर्मा, मॉडल अध्यक्ष कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि रहे, अपने वक्तव्य में उन्होंने किसानोंसे आग्रह किया की यहाँ वैज्ञानिकोंने दी हुई जानकारी ध्यान में रखे और सी.आई. ए. ई जाकर और नए नए तकनीकी के बारे में जानकारी ले। सीहोर फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी के डायरेक्टर, श्री. मोहन मेवाड़ा जी ने कार्यक्रम सफल कराने में सहयोग दिया तथा अपने व्यक्तव्य में उन्होंने केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान द्वारा विकसित मॉड्यूलर प्याज भंडारण प्रणाली की सराहना की और भविष्य में उसे अपनाने पर किसानों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में प्याज भंडारण प्रणाली का प्रदर्शन किया गया तथा किसानों से चर्चा विमर्श किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में ईं. आँचल जैसवाल, वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता ने सहयोग किया।
- Get link
- X
- Other Apps
Labels
मध्यप्रदेश
Labels:
मध्यप्रदेश
- Get link
- X
- Other Apps


Comments