■ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया विध्य की प्रतिभाओं का सम्मान
-- कहा, प्रकृति और विद्वता से भरपूर है विंध्य की धरा
🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया 🙏
भोपाल, शनिवार, 25 अक्टूबर, 2025 । विंध्य की धरा प्रकृति और विद्वता से भरपूर है। विंध्य प्रदेश के विलीनीकरण के बाद यहां की छटा मध्यप्रदेश को आलोकित करती रही है। यह कहना है मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर का। वह बघेल खंड सांस्कृतिक भवन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सेवाओं के लिये चयनित 59 प्रतिभाओं का शॉल-श्रीफल के साथ सम्मान भी किया। पंचायत ग्रामीण राज्यमंत्री राधा सिंह जी के साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह "राहुल भैया", रीवा महापौर श्री अजय मिश्रा "बाबा' और श्री कमलाकर सिंह भी इस अवसर पर मंचासीन थे।
श्री तोमर ने प्रतिभाओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि, राजनैतिक दायित्वों के कारण विंध्य क्षेत्र और उसके लोगों से काफी पुराना संपर्क है, लेकिन यह पहला कार्यक्रम है जो सदैव यादगार रहेगा। इस दौरान उन्होंने राजनीति व विद्वत्ता की दृष्टि से महाराज मार्तण्ड सिंह, कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी और श्री यमुना प्रसाद शास्त्री को याद करते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश को बढ़ाने में इनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। विंध्य की पहचान सुन्दरजा आम और सफेद शेर का जिक्र करते हुए उन्होंने विंध्य क्षेत्र की ग्रामीण प्रतिभाओं का एकत्रीकरण राजधानी में करने पर जोर भी दिया है। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कृत प्रतिभाओं ने भी अपनी सफलता के सूत्रों को साझा करते हुए विंध्य क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।
● जहां पदस्थ हो गर्व से कहो हम रिमहा
बघेल खंड सांस्कृतिक भवन के अध्यक्ष व पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह "राहुल भैया" ने यहां अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बघेली बोली को लेकर अपने संस्मरण साझा किये। साथ ही विभिन्न सेवाओं के लिये चयनित प्रतिभाओं का आह्वान किया कि, वह जहां भी पदस्थ हों, गर्व के साथ कहें कि हम रिमहा हैं। इसके पहले उन्होंने अकबर के नौ रत्नों में शामिल प्रसिद्ध गायक तानसेन और बीरबल का जिक्र करते हुए कहा कि, रीवा का आदमी कहा पहुंच जाय, पता नही चलता।
● इनका हुआ सम्मान
यहां करीब 59 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें एमपी पीएससी के लिये श्री धर्म प्रकाश मिश्र (कठहा अमरपाटन), सुश्री आयना अंसारी (रीवा), श्री पूर्णेद्र पाठक डिप्टी एसपी (मनिकवार), भारती सिंह (रामपुर बघेलान - सतना), श्री विवेक सिंह अपूर्व सक्सेना, श्री विवेक पटेल, श्री आयुष मिश्रा (आयकर निरीक्षक) और आरती सिंह परिहार जी का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।
✍ राधेश्याम चौऋषिया
● सम्पादक, बेख़बरों की खबर
● राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार, जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश शासन
● राज्य मीडिया प्रभारी, भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक निर्णायक
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक मालव क्रान्ति
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
"बेख़बरों की खबर" फेसबुक पेज...![]()
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
"बेख़बरों की खबर" न्यूज़ पोर्टल/वेबसाइट... 👇
"बेख़बरों की खबर" ई-मैगजीन पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...
https://www.readwhere.com/publi.../6480/Bekhabaron-Ki-Khabar
🚩🚩🚩🚩 आभार, धन्यवाद, सादर प्रणाम। 🚩🚩🚩🚩








Comments