एक अच्छा वैज्ञानिक बनने के लिए किसी भी विद्यार्थी में सृजनात्मक सोच, धैर्य और निरंतरता के गुण होना अनिवार्य है- डॉ सिंह
Ujjain | सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन की प्राणिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला में डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, दिल्ली से आए वैज्ञानिक का विशिष्ट व्याख्यान सम्पन्न हुआ। दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की प्राणिकी एवं जैवप्रौद्योगिकी अध्ययनशाला में दिल्ली से आए वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक सिंह ने विशिष्ट व्याख्यान दिया।
डॉ सिंह ने बताया कि इस व्याख्यान का मुख्य उद्वेश्य विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट लाने की प्रक्रिया समझना एवं स्टार्ट-अप के लिए फंड एकत्रित करने की विधि बताने का था। डॉ सिंह ने बताया कि जैवप्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आपार संभावनाएं हैं। विद्यार्थी अपनी सोच एक अच्छा वैज्ञानिक बनने के लिए किसी भी विद्यार्थी में सृजनात्मक सोच, धैर्य और निरंतरता के गुण होना अनिवार्य है। उन्होंने विस्तार से चर्चा हुए विद्यार्थियों को जैवप्रौद्योगिकी के संस्थानों की जानकारी दी।
इस अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर अर्पण भारद्वाज ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए अपने क्षेत्र के विशेषज्ञों से चर्चा करना सदैव हितकारी है।
विभागाध्यास डॉ सलिल सिंह ने डॉ सिंह का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शिवी भसीन ने किया एवं आभार डॉ शीतल चौहान ने माना।
Comments