लोकतंत्र को सशक्त बनाने में पत्रकारिता की भूमिका महत्वपूर्ण: डॉ अवधेश प्रताप सिंह, मा. सदस्य, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग
🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया 🙏
भोपाल। डॉ. अवधेश प्रताप सिंह, मा. सदस्य, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया संवाद समारोह में विशिष्ट वक्ता के रूप में विधायिका एवं पत्रकारिता लोकतंत्र के आधार स्तंभ पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, संसदीय लोकतंत्र में विधायी संस्थाओं और प्रेस का घनिष्ठ संबंध होता है। ये दोनों लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तम्भ हैं। संसदीय लोकतंत्र का मूल आधार जन आक्षाओं की अभिव्यक्ति के साथ विधायिका के प्रति कार्यपालिका का उत्तरदायित्व है। यह उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने में विधायिका के सदस्यों के साथ पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
डॉ. सिंह ने कहा कि, संवाद समारोह का विषय सामयिक है क्योंकि विधायिका एवं पत्रकारिता के कार्यकरण का आधार संवाद ही है। जहां विधायिका के निर्वाचित सदस्य सदन में शासन की नीतियों का विश्लेषण करते हैं तथा चर्चा के माध्यम से जन समस्याओं का समाधान निकालते हैं। इसी परिदृश्य में पत्रकारिता विधायिका और जनता के मध्य सार्थक संवाहक की दोहरी भूमिका निभाती है जिससे विधायिका के सदस्यों को जन समस्याओं की तथा जनता को विधायिका की दैनिक गतिविधियों एवं सदन में जनप्रतिनिधियों के आचरण की जानकारी मिलती है।
डॉ. सिंह ने प्रभावी रूप से विचार रखते हुए संसद की कार्यवाही का उद्धरण देकर स्पष्ट किया कि, कैसे सामान्य पत्रकारिता से संसदीय पत्रकारिता भिन्न होती है। अन्य तथ्यों के साथ उन्होंने कहा कि, वस्तुतः पत्रकारिता एक सेवा व मिशन है और लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को अत्यधिक महत्व दिया जाता है इसलिए यदि आज क्षरण हो रहे जीवन मूल्यों को संरक्षित रखते हुए हम अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं तो विधायिका और रचनात्मक पत्रकारिता के समन्वय से लोकतंत्र और सशक्त हो सकेगा।
इस समारोह में मुख्य अतिथि श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, अध्यक्ष, विधान सभा रहे तथा अध्यक्षता श्री उमंग सिंघार, नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश विधानसभा ने की। विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री भगवान दास सबनानी, श्री अरविंद शर्मा - प्रमुख सचिव विधान सभा, पद्मश्री वरिष्ठ पत्रकार श्री विजय दत्त श्रीधर, वरिष्ठ पत्रकार श्री एन. के. सिंह (संस्थापक न्यासी सीआईपीसी), मध्यप्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रमुख श्री मुकेश नायक सहित सेण्ट्रल इंडिया प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं विभिन्न ज़िलों से आये पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
✍ राधेश्याम चौऋषिया
● सम्पादक, बेख़बरों की खबर
● राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार, जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश शासन
● राज्य मीडिया प्रभारी, भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक निर्णायक
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक मालव क्रान्ति
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
"बेख़बरों की खबर" फेसबुक पेज...![]()
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
"बेख़बरों की खबर" न्यूज़ पोर्टल/वेबसाइट... 👇
"बेख़बरों की खबर" ई-मैगजीन पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...
https://www.readwhere.com/publi.../6480/Bekhabaron-Ki-Khabar
🚩🚩🚩🚩 आभार, धन्यवाद, सादर प्रणाम। 🚩🚩🚩🚩





Comments