🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया 🙏
भोपाल। प्रतिज्ञा समाजसेवा कल्याण समिति भोपाल द्वारा संचालित प्रतिज्ञा आई.ए.एस. अकादमी में अध्यतयनरत आर्थिक रूप से असहाय छात्र-छात्राओं को डॉ. अवधेश प्रताप सिंह, प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश विधान सभा द्वारा संबोधित किया गया। अध्ययन प्रवास के तहत विधान सभा परिसर पहुँचे करीब नब्बे छात्र-छात्राओं को प्रमुख सचिव, विधान सभा द्वारा विधायिका की प्रक्रिया, विधि निर्माण, सभा समितियों एवं विधान सभा के सदस्यों द्वारा लोक महत्व के विषय विधान सभा में चर्चाकर आमजन को राहत प्रदान करने संबंधी जानकारी देकर ज्ञानवर्द्धन किया गया।
प्रमुख सचिव डॉ. सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्सा्हवर्द्धन करते हुये कहा कि, आप सभी युवा हमारे देश का भविष्य हैं, हरेक जागरूक युवा एवं नागरिक को विधायी प्रक्रिया की जानकारी होना चाहिए। युवा जागरूता के साथ राजपत्र में प्रकाशित विधेयक का अध्ययन कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुद्ढ़ बनाने में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने आवाह्न किया कि, मनोबल ऊँचा रख सतत् मेहनत के बल पर युवा किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।
इस अवसर पर आई.ए.एस. अकादमी में नि:शुल्क् कोचिंग ले हरे छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गये प्रश्नों का भी समाधान प्रमुख सचिव द्वारा किया गया। इसके पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा विधान सभा भवन का अवलोकन किया गया।
इस पर अवसर पर विधानसभा के सचिव श्री अरविंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ प्रतिज्ञा आई.ए.एस. अकादमी के संचालक श्री अनिल उपाध्याय, उनकी माताश्री व गणमान्यजन उपस्थित रहे।
✍ राधेश्याम चौऋषिया
● सम्पादक, बेख़बरों की खबर
● राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार, जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश शासन
● राज्य मीडिया प्रभारी, भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक निर्णायक
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक मालव क्रान्ति
"बेख़बरों की खबर" फेसबुक पेज...
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
"बेख़बरों की खबर" न्यूज़ पोर्टल/वेबसाइट... 👇
"बेख़बरों की खबर" ई-मैगजीन पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...https://www.readwhere.com/publi.../6480/Bekhabaron-Ki-Khabar
🚩🚩🚩🚩 आभार, धन्यवाद, सादर प्रणाम। 🚩🚩🚩🚩
Comments