देवनागरी लिपि : विश्व में व्याप्ति विस्तार और संभावनाएँ विषय पर अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन होगा
राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना उज्जैन , नागरी लिपि परिषद, नई दिल्ली इकाई महाराष्ट्र एवं मराठा मंदिर, साहित्य शाखा, मुंबई द्वारा संयुक्त रूप से देवनागरी लिपिः विश्व में व्याप्ति विस्तार और संभावनाएँ, विषय पर अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। दिनांक 05 अक्टुबर 2025 रविवार को विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर यह आयोजन होगा।
अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी संयोजक डॉ. प्रभु चौधरी ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय नागरी लिपि संगोष्ठी में प्रमुख वक्ता यू.एस.ए. से डॉ. मीरासिंह एवं ओस्लो नार्वे के प्रसिद्ध सम्पादक श्री सुरेशचन्द्र शुक्ला ‘शरद आलोक‘ मार्गदर्शन करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. करुणा शंकर उपाध्याय हिन्दी विभागाध्यक्ष मुम्बई विश्वविद्यालय मुम्बई, अध्यक्षता प्रो. शैलेन्द्रकुमार शर्मा, कुलानुशासक सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन, विशिष्ट अतिथि कविता राजपूत वरिष्ठ कवयित्री मुंबई, श्री दिलीप ए चव्हाण उपाध्यक्ष मराठा मंदिर मुंबई, रागिनी शाह कवयित्री वरिष्ठ समाजसेवी मुंबई, सारस्वत अतिथि श्री नितिन विचारे मराठा मंदिर साहित्य शाखा मुंबई, विशिष्ट अतिथि श्री संजय मिश्रा मेजर आर्मी बेंगलूर साहित्यकार श्री अविनाश शर्मा जयपुर एवं मुख्य वक्ता डॉ. सुनीता मंडल हिन्दी प्राध्यापिका राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोलकाता, विशिष्ट वक्ता डॉ. रामचन्द्र ठाकुर साहित्यकार महिदपुर एवं डॉ अरूणा शुक्ला अध्यक्ष हिन्दी विभाग महाविद्यालय नांदेड, प्रस्तावना डॉ. प्रभु चौधरी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री उज्जैन एवं संचालक डॉ. शहेनाज शेख राष्ट्रीय महासचिव नांदेड रहेंगे।
समारोह में संत कबीरदास भजन गायक मालवा के प्रख्यात संगीतज्ञ श्री सुन्दरलाल मालवीय प्रस्तुति देंगे। समारोह के समापन समारोह के साथ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन जिसमें मुख्यातिथ्य श्री नरेन्द्रसिंह परिहार प्रधान संपादक दिवान मेरा नागपुर, विशिष्ट अतिथि सुवर्णा जाधव वरिष्ठ साहित्यकार कवयित्री एवं डॉ. सुषमा कोंडे, प्राध्यापिका हिन्दी राष्ट्रीय प्रवक्ता पुणे, श्रीमती रोशनी किरण वरिष्ठ साहित्यकार कवयित्री मुंबई, श्वेता मिश्रा राष्ट्रीय सचिव बेंगलूर श्रीमती सुमंगला सुमन वरिष्ठ साहित्यकार कवयित्री मुंबई, मुख्यवक्ता डॉ. प्रभु चौधरी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री उज्जैन, अध्यक्षता डॉ शहेनाज शेख राष्ट्रीय महासचिव नांदेड, स्वागताध्यक्ष डॉ. बालासाहेब तोरस्कार अध्यक्ष प्रदेश महाराष्ट्र संचालक डॉ मुमताज पठान प्रदेश प्रवक्ता महाराष्ट्र आभार माया मेहता अध्यक्ष आयोजन समिति मुंबई का रहेगा।
समारोह में साहित्यकार, शिक्षको एवं प्रबुद्ध वर्ग से उपस्थिति का अनुसार संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शेलेन्द्रकुमार शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अनवर शेख, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. प्रभु चौधरी राष्ट्रीय महासचिव निर्मलकुमार मेहता प्रदेश संरक्षक डॉ. शहेनाज शेख, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बालासाहेब तोरस्कर, उपाध्यक्ष डॉ. अलकानाईक, रोशनी किरण, कविता राजपूत, श्वेता मिश्रा राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश महासचिव डॉ. शकिर शेख, समारोह समिति अध्यक्ष माया मोहता, उपाध्यक्ष डॉ. मेरूप्रभा मिश्रा सचिव सुमंगला सुमन, कृष्ण श्रीवास्तव रेवती आलवे, विनोद तावडे, अनीता चौधरी, डॉ. प्रियंका सोनी आदि ने की है।


Comments