🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया 🙏
भोपाल, रविवार, 03 अगस्त, 2025। मध्य प्रदेश पंचम विधानसभा के अध्यक्ष स्व. श्री गुलशेर अहमद जी की जयंती पर रविवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग, पारिवारिक सदस्य एवं पूर्व मंत्री श्री सईद अहमद, विधायक एवं पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, करैरा विधायक श्री रमेश प्रसाद खटीक, सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह, विधानसभा के प्रमुख सचिव डॉ. ए.पी.सिंह एवं सचिव श्री अरविंद शर्मा के साथ बड़ी संख्या में विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, गुलशेर अहमद जी मध्यप्रदेश की पंचम विधानसभा के अध्यक्ष थे। वे शरीर से आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके व्यक्तित्च और कृतित्व से सदैव हमारे साथ हैं। उनकी जयंती पर हमें उनसे प्रेरणा लेना चाहिए। गुलशेर अहमद जी विद्वान और जनता से जुड़े हुए नेता थे। श्री तोमर ने कहा कि, दिवंगत मुख्यमंत्रियों एवं विधानसभा अध्यक्षों की जयंती पर विधानसभा में उनके पुण्य स्मरण की श्रृंखला प्रारंभ हुई है। सभी के सहयोग से हम अपने उद्देश्य में सफल होंगे।
✍ राधेश्याम चौऋषिया
● सम्पादक, बेख़बरों की खबर
● राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार, जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश शासन
● राज्य मीडिया प्रभारी, भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक निर्णायक
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक मालव क्रान्ति
"बेख़बरों की खबर" फेसबुक पेज...
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
"बेख़बरों की खबर" न्यूज़ पोर्टल/वेबसाइट... 👇
"बेख़बरों की खबर" ई-मैगजीन पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...https://www.readwhere.com/publi.../6480/Bekhabaron-Ki-Khabar
🚩🚩🚩🚩 आभार, धन्यवाद, सादर प्रणाम। 🚩🚩🚩🚩
Comments