🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया 🙏
ओडिशा, पुरी – 27 अगस्त 2025। मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने गणेश चतुर्थी के शुभ दिन बुधवार, 27 अगस्त, 2025 को अपनी धर्मपत्नी के साथ ओडिशा स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ पुरी धाम के दर्शन किए। यह यात्रा आध्यात्मिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना से परिपूर्ण रही।
पुरी पहुंचने पर डॉ. सिंह और उनकी धर्मपत्नी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीजगन्नाथ जी, भगवान बलभद्र जी और देवी सुभद्रा जी के दर्शन किए। मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया और उन्हें मंदिर की धार्मिक परंपराओं और इतिहास की जानकारी दी।
डॉ. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि, श्री जगन्नाथ धाम की यात्रा एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव है। उन्होंने कहा, “यह स्थान केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यहाँ आकर आत्मिक शांति और ईश्वरीय ऊर्जा की अनुभूति होती है।”
इस धार्मिक यात्रा के दौरान डॉ. सिंह ने पुरी के स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति के कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि, तीर्थयात्रियों के लिए की जा रही व्यवस्थाएँ अत्यंत प्रशंसनीय हैं।
ज्ञात हो कि श्री जगन्नाथ पुरी धाम हिंदू धर्म के चार प्रमुख धामों में से एक है, जहां हर वर्ष करोड़ों श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं।
जय जगन्नाथ।
✍ राधेश्याम चौऋषिया
● सम्पादक, बेख़बरों की खबर
● राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार, जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश शासन
● राज्य मीडिया प्रभारी, भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक निर्णायक
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक मालव क्रान्ति
"बेख़बरों की खबर" फेसबुक पेज...
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
"बेख़बरों की खबर" न्यूज़ पोर्टल/वेबसाइट... 👇
"बेख़बरों की खबर" ई-मैगजीन पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...https://www.readwhere.com/publi.../6480/Bekhabaron-Ki-Khabar
🚩🚩🚩🚩 आभार, धन्यवाद, सादर प्रणाम। 🚩🚩🚩🚩
Comments