🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया 🙏
भोपाल । भारत सरकार ने देश के 700 जिलों में विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया है। इसके तहत बैरसिया ब्लॉक में कृषि अधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों को विभाग की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 08 जून, 2025 को संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत बरखेड़ा बरामद, सेमरा कलां, गेरंथिया दांगी में किसानों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण में नवाचार प्रदर्शन, सोयाबीन फसल उत्पादन, कृषि में ड्रोन तकनीक का उपयोग एवं अनुदान, खेत की मिट्टी की गुणवता, नरवाई प्रबंधन एवं संबंधित कृषि यन्त्र पर अनुदान, बागवानी एवं पशु प्रबंधन के उपाय बताए गए। किसानों को फसल की लागत घटाकर शुद्ध आमदनी बढ़ाने के तरीके समझाए।
इस कार्यक्रम में आईसीएआर - राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान के निदेशक डॉ. सान्याल जी ने पशु रोग, उनके निदान, टीकाकरण पर विचार व्यक्त किया। भा.कृ.अनु.प.- केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान,भोपाल के कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. रंजय कुमार सिंह ने सोयाबीन की बुवाई की उन्नत और स्वीकृत फसल प्रबंधन के महत्व पर जानकारी दी। डॉ. सिंह ने नवाचार खेती और बुवाई के लिए मेड़, नाली और चौड़ी बेड बनाने के फायदे बताए।
भा.कृ.अनु.प.- केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल के वैज्ञानिक डॉ. सत्य प्रकाश कुमार ने कृषि में ड्रोन तकनीक का उपयोग, ड्रोन दीदी स्कीम एवं विभिन्न अनुदानो के ऊपर प्रकाश डाला। इसके साथ ही डॉ सत्य प्रकाश ने फसल नरवाई प्रबंधन के कृषि यंत्रो एवं उन पर मिलने वाले अनुदान के बारे में किसानों को बताया। इसके अभियान में राज्य सरकार के विभिन्न विभाग के अधिकारीगणों ने भी अनुदान के ऊपर अपना प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों का सहयोग मिला। अभियान के प्रमुख डॉ. सिंह ने दी गई जानकारी को और भी गाँवो, किसानों तक पहुंचाने और उन्हें अपनाने के लिए प्रेरित किया ।
✍ राधेश्याम चौऋषिया
● सम्पादक, बेख़बरों की खबर
● राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार, जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश शासन
● राज्य मीडिया प्रभारी, भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक निर्णायक
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक मालव क्रान्ति
"बेख़बरों की खबर" फेसबुक पेज...
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
"बेख़बरों की खबर" न्यूज़ पोर्टल/वेबसाइट... 👇
"बेख़बरों की खबर" ई-मैगजीन पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...https://www.readwhere.com/publi.../6480/Bekhabaron-Ki-Khabar
🚩🚩🚩🚩 आभार, धन्यवाद, सादर प्रणाम। 🚩🚩🚩🚩
Comments