गीता ज्ञान जीवन प्रबंधन हेतु सर्वाधिक उपयोगी : डॉ.अवधेश प्रताप सिंह, प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश विधानसभा
🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया 🙏
वृंदावन । डॉ.अवधेश प्रताप सिंह, प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश विधान सभा मथुरा प्रवास में सर्व प्रथम श्री बाँके बिहारी जू के दर्शन सपत्नी गणमान्य जन के साथ किये तदुपरांत विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य प्रवर श्री विज्ञानचार्य जी की उपस्थिति में वृंदावन धाम में आयोजित श्रीकृष्ण योगपीठ की राष्ट्रीय परिषद सम्मेलन में भाग लेकर श्रीकृष्ण के जीवन से सीख एवं वर्तमान में गीता ज्ञान के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए उल्लेख किया कि, गीता वर्तमान युग और जीवन प्रबंधन का शास्त्र है। हमें गीता का पाठ करना पर्याप्त नहीं है बल्कि इसे जीवन में उतारने की आवश्यकता है, तभी समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत होगी इसमें योगपीठ की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
डॉ.अवधेश प्रताप सिंह यादव ने कहा कि, ऐसे आध्यात्मिक आयोजन सामयिक है तथा जीवन मूल्यों से परिचित कराने हेतु जहां बहुत उपयोगी होते हैं वहीं वर्तमान तनाव और डिप्रेशन के माहौल से बचाने के लिये गीता का कर्मयोग, अध्यात्म चिंतन या ध्यान ज़रूरी है, आज यह समय की माँग है। उन्होंने आगे कहा कि, मनुष्य भौतिक शरीर अर्थात् जीव और आत्मा का संयुक्त स्वरूप है परंतु मानव भौतिक संसाधन व शरीर को महत्व देकर शरीर को चलाने वाली चैतन्य शक्ति की उपेक्षा करता है परिणाम स्वरूप तनाव डिप्रेशन की स्थिति निर्मित है। इसी स्थिति से उबारने के लिये श्रीकृष्ण ने गीता द्वारा अर्जुन को अध्यात्म चेतना, निमित्त भाव से कार्य का ज्ञान देकर नष्टो मोहा स्मृति लब्धा और निज स्वरूप में स्थित कर दिया।
आज जीवन समर में हम सब अर्जुन हैं, मन के द्वन्दों, अच्छी व आसुरी प्रवृत्तियों से ग्रस्त हैं यही असली आंतरिक महाभारत है इसमें विजय हेतु हमें अपने जीवन रथ का सारथी श्रीकृष्ण अथवा तपस्या मूरत से श्रीकृष्ण योग पीठाधीश्वर आचार्य प्रवर को बनाना चाहिए।
इस गरिमामय आयोजन में पर्यावरण दिवस पर डॉ प्रतिमा यादव, प्राध्यापक एवं संचालक राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ भोपाल द्वारा लिखित पर्यावरण कविता का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर पूज्य विज्ञानाचार्य जी के आशीष के साथ श्रीमती ललिता यादव, पूर्व मंत्री, श्री जगदीश यादव, राष्ट्रीय संयोजक श्रीकृष्ण योगपीठ, देश के विभिन्न प्रांतों से आये संयोजक, इंजी पुष्पेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष साधक उपस्थित थे।
✍ राधेश्याम चौऋषिया
● सम्पादक, बेख़बरों की खबर
● राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार, जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश शासन
● राज्य मीडिया प्रभारी, भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक निर्णायक
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक मालव क्रान्ति
"बेख़बरों की खबर" फेसबुक पेज...
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
"बेख़बरों की खबर" न्यूज़ पोर्टल/वेबसाइट... 👇
"बेख़बरों की खबर" ई-मैगजीन पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...https://www.readwhere.com/publi.../6480/Bekhabaron-Ki-Khabar
🚩🚩🚩🚩 आभार, धन्यवाद, सादर प्रणाम। 🚩🚩🚩🚩
Comments