लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर की 300वीं जयंती पर लोकमाता अहिल्यादेवी-व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं पुस्तक कर्मयोगिनी का विमोचन होगा
कर्मयोगिनी लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर पुस्तक में देश के अनेक विद्वानों के आलेख समाहित
उज्जैन। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना उज्जैन द्वारा लोक माता अहिल्याबाई होलकर के 300वीं जयंती पर दिनांक 18 मई 2025 रविवार को प्रातः 11 बजे पुस्तक कर्मयोगिनी का विमोचन एवं लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी।
आयोजन के प्रथम सत्र में पुस्तक विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. गोविन्द गन्धे, निदेशक कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन होंगे। मुख्य वक्ता विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के हिंदी विभागाध्यक्ष एवं कुलानुशासक प्रो शैलेन्द्रकुमार शर्मा होंगे तथा अध्यक्षता श्री ब्रजकिशोर शर्मा शिक्षाविद्, राष्ट्रीय संरक्षक, राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना उज्जैन करेंगे। पुस्तक समीक्षक डॉ. हरीशकुमारसिंह साहित्यकार एवं सचिव, म.प्र. लेखक संघ उज्जैन होंगे।
द्वितीय सत्र में दोप 1 बजे राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा जिसका विषय लोकमाता अहिल्यादेवी- व्यक्तित्व एवं कृतित्व रहेगा। जिसमें मुख्य अतिथि श्री चवाकुल रामकृष्ण राव, अध्यक्ष, हिन्दी प्रेमी मंडली हैदराबाद, अध्यक्षता डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिक्षक संचेतना उज्जैन, मुख्य वक्ता श्री हरेराम वाजपेयी, अध्यक्ष, हिन्दी परिवार इन्दौर, विशिष्ट अतिथि डॉ. रंजना फतेहपुरकर लेखिका एवं अध्यक्ष, रंजन कलश, इन्दौर, श्री शालू सुधीर अवस्थी, लेखिका भोपाल, डॉ. मिन्टू शर्मा, साहित्यकार, मुजफ्फरपुर एवं डॉ. निशा जोशी, योगाचार्य, इन्दौर होंगे।
आयोजन को सफल बनाने की अपील डॉ. प्रभु चौधरी संपादक-कर्मयोगिनी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, डॉ. अरूणा सराफ, राष्ट्रीय सचिव महिला इकाई, सुश्री संगीता केसवानी, राष्ट्रीय सचिव इन्दौर, डॉ. अनिता तिवारी प्रदेश अध्यक्ष, सरोज दवे उपाध्यक्ष एवं गरिमा प्रपन्ना महासचिव सहित अनेक पदाधिकारियो एवं सदस्यो ने की है। यह जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता सुंदरलाल जोशी सूरज ने दी है।
Comments