Skip to main content

प्रसिद्ध समालोचक एवं लोक मनीषी प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा नई दिल्ली में आयोजित समारोह में साहित्य विभूषण सम्मान से अलंकृत

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलानुशासक प्रो शर्मा को साहित्य विभूषण सम्मान से विभूषित किया गया नई दिल्ली में सम्पन्न राष्ट्रीय सम्मान अलंकरण समारोह में 

उज्जैन/नई दिल्ली। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय  सम्मान अलंकरण समारोह में प्रसिद्ध समालोचक, लोकमनीषी एवं विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के हिंदी विभागाध्यक्ष और कुलानुशासक प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा को साहित्य विभूषण सम्मान से अलंकृत किया गया। इंडिया नेटबुक्स एवं बीपीए फाउंडेशन द्वारा आयोजित अवार्ड अलंकरण समारोह में प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा को विख्यात कथाकार चित्रा मुद्गल, नई दिल्ली ने प्रशस्ति अलंकरण, शॉल, स्मृति चिह्न एवं साहित्य अर्पित कर उन्हें साहित्य विभूषण सम्मान से अलंकृत किया। प्रो शर्मा को यह सम्मान बहुमुखी प्रतिभा एवं समीक्षा एवं शोध के क्षेत्र में आजीवन अतुलनीय योगदान के लिए अर्पित किया गया है। नई दिल्ली में शनिवार, एक मार्च को हुए इस अलंकरण समारोह के विशिष्ट अतिथि पूर्व जस्टिस श्री एस एन श्रीवास्तव, पद्मश्री श्री सी पी देवल, अजमेर, वरिष्ठ व्यंग्यकार प्रो प्रेम जनमेजय, नई दिल्ली, असम के कैबिनेट मंत्री श्री  उर्खाव ग्वारा ब्रह्म, प्रकाश मनु, डॉ सुशील त्रिवेदी, रायपुर थे।

आयोजन के संस्थापक - संयोजक वरिष्ठ लेखक डॉ संजीव कुमार एवं डॉ मनोरमा नई दिल्ली ने समारोह की संकल्पना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी में साहित्य एवं रचनाकर्म को समृद्ध करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष साहित्यकारों एवं संस्कृतिकर्मियों को सम्मानित किया जाता है। विगत वर्षों में यह सम्मान वरिष्ठ कथाकार चित्रा मुद्गल, ममता कालिया आदि को दिया जा चुका है। समारोह में प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा को इस वर्ष के साहित्य विभूषण सम्मान - शिव प्यारी देवी अवस्थी सम्मान से अलंकृत किया गया। प्रशस्ति वाचन साहित्यकार श्री रणविजय राव एवं सुश्री पूनम माटिया, नई दिल्ली ने किया। कार्यक्रम में प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा एवं डॉ मोहन बैरागी के सम्पादन में प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका अक्षरवार्ता के विशेषांक का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। प्रो शर्मा उद्घाटन के बाद सम्पन्न दूसरे अकादमिक सत्र के विशेष अतिथि थे।

प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा साहित्य एवं कला समीक्षा, संस्कृति, भाषा, लिपि, उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में अपने अतुलनीय योगदान के लिए जाने जाते हैं। बहुआयामी लेखन में पिछले साढ़े तीन दशकों से निरंतर सक्रिय प्रो शर्मा ने साहित्य, भाषा, संस्कृति, उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान दिया है। उनके प्रमुख ग्रंथों में शब्दशक्ति सम्बन्धी भारतीय और पाश्चात्य अवधारणा तथा हिन्दी काव्यशास्त्र, हिंदी कथा साहित्य, देवनागरी विमर्श, मालवा का लोकनाट्‌य माच और अन्य विधाएं, हिंदी – भीली अध्येता कोश, मालवी लोक साहित्य, बघेली लोक साहित्य, हिन्दी भाषा संरचना, प्राचीन एवं मध्यकालीन काव्य, मालवी भाषा और साहित्य, आचार्य नित्यानंद शास्त्री और रामकथा कल्पलता, मालवसुत पं सूर्यनारायण व्यास, गोंडी लोक साहित्य, भीली लोक साहित्य, अवन्ती क्षेत्र और सिंहस्थ महापर्व, महात्मा गांधी : विचार और नवाचार, स्त्री विमर्श : परंपरा और नवीन आयाम, सिंहस्थ विमर्श, मालव मनोहर आदि सहित निबंध, आलोचना, भाषाशास्त्र, देवनागरी लिपि, लोक एवं जनजातीय साहित्य और  संस्कृति आदि पर पैंतीस से अधिक ग्रन्थों का लेखन एवं सम्पादन शामिल है। शोध पत्रिकाओं और ग्रन्थों में उनके तीन सौ से अधिक शोध एवं समीक्षा निबंधों तथा प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में आठ सौ से अधिक कला एवं रंगकर्म समीक्षाओं का प्रकाशन हुआ है। 

उन्हें पूर्व में अर्पित किए गए महत्वपूर्ण एवं ख्यात सम्मान और पुरस्कार हैं  - आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी सम्मान, म. प्र. लेखक संघ, भोपाल द्वारा हिन्दी समीक्षा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए डॉ. संतोष तिवारी समीक्षा सम्मान, भाषा - भूषण सम्मान, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, आचार्य विनोबा भावे राष्ट्रीय नागरी लिपि सम्मान, अक्षर आदित्य सम्मान, आलोचना भूषण सम्मान, साहित्य सिंधु सम्मान, साहित्य भूषण सम्मान, राष्ट्रीय कबीर सम्मान, हिंदी सेवी सम्मान, अभिनव शब्द शिल्पी अलंकरण, विश्व हिन्दी सेवा सम्मान आदि। प्रो शर्मा ने थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस, यूएई एवं म्यांमार की अकादमिक यात्राएँ की हैं। उन्होंने साहित्य, भाषा, लिपि, और लोक एवं जनजातीय संस्कृति से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की सैकडों संगोष्ठियों, व्याख्यानमाला और कार्यशालाओं में व्याख्यान, शोध प्रस्तुति एवं समन्वय किया है। 

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए देश एवं प्रदेश के अनेक साहित्यकारों, संस्कृतिकर्मी और शिक्षाविदों ने हर्ष व्यक्त कर प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा को बधाई दी।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती ...

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं...

दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

अमरवीर दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात। - प्रो शैलेन्द्रकुमार शर्मा माई ऐड़ा पूत जण, जेहड़ा दुरगादास। मार मंडासो थामियो, बिण थम्बा आकास।। आठ पहर चौसठ घड़ी घुड़ले ऊपर वास। सैल अणी हूँ सेंकतो बाटी दुर्गादास।। भारत भूमि के पुण्य प्रतापी वीरों में दुर्गादास राठौड़ (13 अगस्त 1638 – 22 नवम्बर 1718)  के नाम-रूप का स्मरण आते ही अपूर्व रोमांच भर आता है। भारतीय इतिहास का एक ऐसा अमर वीर, जो स्वदेशाभिमान और स्वाधीनता का पर्याय है, जो प्रलोभन और पलायन से परे प्रतिकार और उत्सर्ग को अपने जीवन की सार्थकता मानता है। दुर्गादास राठौड़ सही अर्थों में राष्ट्र परायणता के पूरे इतिहास में अनन्य, अनोखे हैं। इसीलिए लोक कण्ठ पर यह बार बार दोहराया जाता है कि हे माताओ! तुम्हारी कोख से दुर्गादास जैसा पुत्र जन्मे, जिसने अकेले बिना खम्भों के मात्र अपनी पगड़ी की गेंडुरी (बोझ उठाने के लिए सिर पर रखी जाने वाली गोल गद्देदार वस्तु) पर आकाश को अपने सिर पर थाम लिया था। या फिर लोक उस दुर्गादास को याद करता है, जो राजमहलों में नहीं,  वरन् आठों पहर और चौंसठ घड़ी घोड़े पर वास करता है और उस पर ही बैठकर बाट...