राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना एवं नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली इकाई मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में अन्तरराष्ट्रीय आभासी संगोष्ठी का विषय देवनागरी लिपि भारतीय भाषाओं की एकता का आधार संदर्भ में 7 जुलाई 2024 रविवार सायं 5 बजे से होगी।
यह जानकारी डॉ. प्रभु चौधरी प्रदेश संयोजक नागरी लिपि परिषद इकाई म.प्र. ने बताया कि संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. रमा पूर्णिमा शर्मा टोक्यो जापान, विशिष्ट अतिथि डॉ. इसपाक अली बेंगलूर एवं डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा अध्यक्ष राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना उज्जैन, मुख्य वक्ता डॉ. हरिसिंह पाल महामंत्री नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली अध्यक्षता श्री प्रेमचंद पतंजलि अध्यक्ष नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली, विशिष्ट वक्ता डॉ. आरती लोकेश दुबई संयुक्त अरब अमीरात, डॉ. राजलक्ष्मी कृष्णन चेन्नई, डॉ. अरूण कुमार पासवान, डॉ. बी.पी. निदारिया, श्री प्रेमचंद गांधी, श्री ब्रजकिशोर शर्मा, विशिष्ट वक्ता डॉ. अनसूया अग्रवाल, डॉ. अरूणा राजेन्द्र शुक्ल, डॉ. रश्मि चौबे, डॉ. शिवा लोहारिया, डॉ. दक्षा जोशी होगी। संगोष्ठी संयोजक डॉ. अशोक कुमार भार्गव, प्रस्तावना डॉ. शहेनाज शेख नांदेड, संचालक श्वेता मिश्र पुणे रहेगी।
Comments