Skip to main content

राष्ट्र लिपि देवनागरी लिपि के माध्यम से लिप्यंतरण की प्रक्रिया में अभिवृद्धि हो रही है – प्रो शर्मा

पूर्वोत्तर की नौ भाषाओं के लिए नागरी लिपि को अंगीकार किया गया है - डॉ. पाल

देवनागरी लिपि - भारतीय भाषाओं की एकता का आधार पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न 

उज्जैन। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी देवनागरी लिपि : भारतीय भाषाओं की एकता का आधार विषय पर केंद्रित थी।  आयोजन के विशिष्ट वक्ता डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा, अध्यक्ष राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना और हिंदी विभागाध्यक्ष एवं कुलानुशासक विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन ने कहा देवनागरी लिपि सदियों से राष्ट्र की भावात्मक एकता, अखण्डता और विकास को आधार दे रही है। देवनागरी सूचना प्रौद्योगिकी के साथ निरन्तर गतिशील है। राष्ट्र लिपि देवनागरी लिपि के माध्यम से लिप्यंतरण की प्रक्रिया में अभिवृद्धि हो रही है। आज हम तमाम लिपियों में परस्पर लिपि परिवर्तन कर सकते हैं। देवनागरी लिपि एक हजार वर्ष से अधिक समय से सभी भाषाओं और साहित्य को एकता के सूत्र में बांधने में सफल रही है।

मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. हरिसिंह पाल, महामंत्री नागरी लिपि परिषद्,  नई दिल्ली ने अपना मंतव्य देते हुए कहा कि नागरी लिपि में विश्व की किसी भी बोली या भाषा को लिप्यन्तरित किया जा सकता है। पूर्वोत्तर की नौ भाषाओं के लिए नागरी लिपि को अंगीकार किया गया है।

अध्यक्षीय भाषण में प्रो. प्रेमचंद पातंजलि, दिल्ली विश्वविद्यालय, अध्यक्ष, नागरी लिपि परिषद् ने कहा रोमन लिपि की आक्रामकता को देखते हुए हमें देवनागरी के प्रचार- प्रसार की आवश्यकता है। इसमें बच्चे और युवा भी शामिल हों।

डॉ. राजलक्ष्मी कृष्णन, तमिलनाडु प्रभारी, ने कहा कि जैसे एक भाषा अनेक लिपियों में लिखी जा सकती है, वैसे ही एक लिपि में अनेक भाषाएं लिखी जा सकती हैं। 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना, डॉ. दक्षा जोशी, अहमदाबाद ने कहा, नागरी लिपि भारत को वैश्विक ज्ञान का शक्तिपुंज बनाने में महत्वपूर्ण है।

डॉ. इसपाक अली, पूर्व प्राचार्य लालबहादुर शास्त्री, शिक्षा महाविद्यालय, बेंगलुरु एवं संयुक्त मंत्री, नागरी लिपि परिषद् ने कहा, लेखन कला को बड़ा तंत्र माना गया है। लिपि विचारों को दिशा प्रदान करती है।

जापान से जुड़ी डॉ. रमा शर्मा ने कहा, भाषा संचार का माध्यम है और लिपि उसे महत्वपूर्ण आधार देती है।

डॉ. आरती लोकेश गोयल, प्रशासक डी पी एस, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात ने कहा विचारों में प्रस्तुत ज्ञान को सहेजने के लिए लिपि की आवश्यकता से इन्कार नहीं किया जा सकता।

डॉ. भ प्र निदारिया ,पूर्व उपनिदेशक, केंद्रीय हिंदी निदेशालय ने कहा, नागरी लिपि में बोलने, लिखने, सुनने की दृष्टि से एक समानता है।

कार्यालय मंत्री नागरी लिपि परिषद्, डॉ. अरुण कुमार पासवान ने कहा, भारतीय लिपियों की विशेषता है कि, उनका उद्गम ब्राह्मी लिपि से हुआ है।

इस दौरान डॉ शिवा लोहारिया राष्ट्रीय संयोजक का जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रश्मि चौबे गाजियाबाद, आजीवन सदस्य, नागरी लिपि परिषद् एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती संध्या सिंह, पुणे, प्रदेश सचिव, महाराष्ट्र राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की सरस्वती वंदना से हुआ। स्वागत भाषण डॉ. प्रभु चौधरी, कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना ने, प्रस्तावना डॉ. शहेनाज शेख नांदेड़, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना ने प्रस्तुत की। आभार प्रदर्शन डॉ. शिवा लोहारिया राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना ने किया।

कार्यक्रम में श्री प्रेमचंद गांधी, गुरुमूर्ति, जयवीर सिंह, रामबाबू पाल, डॉ.प्रमोद नाग, सैयद शफाकत हुसैन कादरी, सोनू कुमार, अंजली मिश्रा, राकेश डांगोदरा, गंगा, मीनाक्षी, पल्लवी पाटील, उत्कर्ष गर्ग, उमा आर्य, डॉ. जया सिंह आदि सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती ...

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं...

दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

अमरवीर दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात। - प्रो शैलेन्द्रकुमार शर्मा माई ऐड़ा पूत जण, जेहड़ा दुरगादास। मार मंडासो थामियो, बिण थम्बा आकास।। आठ पहर चौसठ घड़ी घुड़ले ऊपर वास। सैल अणी हूँ सेंकतो बाटी दुर्गादास।। भारत भूमि के पुण्य प्रतापी वीरों में दुर्गादास राठौड़ (13 अगस्त 1638 – 22 नवम्बर 1718)  के नाम-रूप का स्मरण आते ही अपूर्व रोमांच भर आता है। भारतीय इतिहास का एक ऐसा अमर वीर, जो स्वदेशाभिमान और स्वाधीनता का पर्याय है, जो प्रलोभन और पलायन से परे प्रतिकार और उत्सर्ग को अपने जीवन की सार्थकता मानता है। दुर्गादास राठौड़ सही अर्थों में राष्ट्र परायणता के पूरे इतिहास में अनन्य, अनोखे हैं। इसीलिए लोक कण्ठ पर यह बार बार दोहराया जाता है कि हे माताओ! तुम्हारी कोख से दुर्गादास जैसा पुत्र जन्मे, जिसने अकेले बिना खम्भों के मात्र अपनी पगड़ी की गेंडुरी (बोझ उठाने के लिए सिर पर रखी जाने वाली गोल गद्देदार वस्तु) पर आकाश को अपने सिर पर थाम लिया था। या फिर लोक उस दुर्गादास को याद करता है, जो राजमहलों में नहीं,  वरन् आठों पहर और चौंसठ घड़ी घोड़े पर वास करता है और उस पर ही बैठकर बाट...