उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की भौतिक विज्ञान अध्ययनशाला में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सर्जरी विभाग आर. डी. गार्डी मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से नवनिर्मित सुश्रुत वाटिका में पौधारोपण किया गया। यह पौधारोपण का कार्यक्रम वृक्ष मित्र सेवा समिति के सतत प्राण वायु अभियान के अंतर्गत किया गया। विक्रम विश्वविद्यालय में पहले भी पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्ष मित्र सेवा समिति के सौजन्य से कई प्रयास किया जा चुके हैं। समिति पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सतत प्रयासरत है। पेड़ लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण के लिए भी कार्य कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।
इस कार्यक्रम में विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, कुलगुरु विक्रम विश्वविद्यालय प्रो अखिलेश कुमार पांडेय, आर. डी. गार्डी कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. वी के महादिक विभागाध्यक्ष सर्जरी डॉ. सत्येंद्र प्रसाद मुखिया, सर्जरी प्राध्यापक डॉ. श्याम धकैता, नगर भाजपा महामंत्री श्री संजय अग्रवाल, विक्रम विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्य श्री राजेश सिंह कुशवाह, संजय नाहर आदि उपस्थित थे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के विभिन्न प्राध्यापक गण व वृक्ष मित्र सेवा समिति के गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। जानकारी भौतिकी अध्ययनशाला की विभागाध्यक्ष प्रो. स्वाति दुबे ने साझा की।
Comments