Skip to main content

स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा पी. एच. ई. के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं जंतर मंतर का अवलोकन किया गया

उज्जैन| स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर साइंस के शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा पीएचई डिपार्टमेंट के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया गया। सभी विद्यार्थियों को वहां के स्टाफ द्वारा जल शुद्धीकरण के बारे में समझाया गया कि किस तरह से पानी का शुद्धीकरण करके शहर में सप्लाई किया जाता है। साथ ही इसके शुद्धीकरण में कौन-कौन सी विधियां प्रयुक्त की जाती है, उनके बारे में तकनीकी विधियों को प्रायोगिक रूप से समझाया गया। 

इसके साथ ही वहां पर लगे हुए एम.पी.बी. के सोलर पैनल के बारे में भी विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कुलगुरु अखिलेश कुमार पाण्डेय एवं एस ओ ई टी डायरेक्टर डॉ संदीप तिवारी के निर्देशानुसार पी. एच. ई. के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के साथ जंतर मंतर का भी विजिट किया गया।

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के सामने स्थित जंतर मंतर वेधशाला का विद्यार्थियों द्वारा निरीक्षण किया गया। वहां उपस्थित कर्मचारियों के द्वारा शंकु यंत्र, नक्षत्र वाटिका, तारामंडल सभी के बारे में विस्तृत रूप में जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही वहां पर वैदिक घड़ी का भी अवलोकन किया गया कि किस तरह से खगोलीय घटनाएं घटित होती हैं और उन्हें कैसे देखा जाता है यह विद्यार्थियों को जानकारी दी गई की जंतर मंतर की स्थापना सवाई जयसिंह द्वितीय के द्वारा की गई थी। वहां पर तारामंडल के सभा कक्ष में विद्यार्थियों को शार्ट मूवी के माध्यम से तारामंडल सप्त ऋषि सहित सभी खगोलीय घटनाओं के बारे में समझाया गया। 

एस. ओ. ई. टी. फैकल्टी राजेश चौहान, आशीष सूर्यवंशी, रघुनंदन सिंह बघेल, चेतन गुर्जर, सचिन सिरोनिया, अमृता शुक्ला, नेहा सिंह, योगेश पाटीदार, अमित ठाकुर, खेमराज बैरागी उपस्थित थे। इस विजिट में कुल 100 से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित रहे।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं