भारतीय काव्यशास्त्र और आचार्य राममूर्ति त्रिपाठी पर केंद्रित संगोष्ठी होगी 4 जनवरी 2024 को विक्रम विश्वविद्यालय में
उज्जैन। प्रसिद्ध समालोचक एवं मनीषी आचार्यप्रवर डॉ राममूर्ति त्रिपाठी की जयंती के अवसर पर दिनांक 4 जनवरी 2024 को मध्याह्न 12:00 बजे हिंदी अध्ययनशाला, वाग्देवी भवन में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी भारतीय काव्यशास्त्र और आचार्य राममूर्ति त्रिपाठी पर केंद्रित होगी। संगोष्ठी की अध्यक्षता विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पांडेय करेंगे तथा मुख्य अतिथि महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलपति प्रोफेसर सी जी विजय कुमार मेनन होंगे।
यह जानकारी देते हुए विक्रम विश्ववविद्यालय, उज्जैन के हिंदी विभागाध्यक्ष एवं कुलानुशासक प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा ने इस महत्वपूर्ण आयोजन में समस्त सुधीजन, साहित्यकार, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, शोधकर्ता और विद्यार्थी से सम्मिलित होने का अनुरोध किया है।
Comments