Skip to main content

शिक्षा, समानता और समाजसेवा की पक्षधर क्रान्ति ज्योति सावित्रीबाई फूले रही - डॉ. चौधरी

क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा, समानता और स्वावलंबन को सर्वोपरि महत्व दिया। सावित्रीबाई भारत की वह पहली महिला थी जिसकी सहायता से पहले बालिका स्कूल की स्थापना हुई। इन्हें मराठी काव्य का अग्रदूत भी कहा जाता है। जो शिक्षा के साथ विधवा विवाह, नारी उत्थान एवं समाजसेवा में अग्रणी रही।

उक्त आशय का उद्गार राष्ट्रीय महासचिव डॉ प्रभु चौधरी ने राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की 282वीं आभासी संगोष्ठी सावित्रीबाई फुले जयंती पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विशिष्ट वक्ता के रूप में व्यक्त किये गये। संगोष्ठी के अध्यक्ष डॉ. शहाबुद्दीन शेख ने बताया कि सावित्रीबाई फुले एक युग स्त्री थी, राष्ट्र की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवयित्री रही है। उनका मानना है कि शिक्षा ही मानव का गहना हैं सावित्रीबाई ने मराठी समाज को जाग्रत किया तथा अस्पृश्यता, दहेज, विधवा समस्या पर महत्वपूर्ण कार्य किया।

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष सुवर्णा जाधव ने कहा कि सावित्रीबाई ने अपने पति ज्योतिबा फुले के सहयोग से 6 बालिकाओं को पाठशाला में प्रवेश किया। दलित छात्राओं के लिये खोले गए उस विद्यालय से समाज में खलबली मचा दी। लोगों में विद्यालय खुलने से आक्रोश था। निम्न जाति की बालिकाएं पढ़ेगी और महिला शिक्षिका उन्हें पढ़ाएगी यह तो समाज के बिरूद्ध बतलाया परन्तु सावित्रीबाई अपने कार्य में डटी रही । धीरे-धीरे विरोध के पश्चात् सफलता मिली।

विशिष्ट वक्ता डॉ. शहेनाज शेख राष्ट्रीय उप महासचिव नांदेड ने वक्तव्य में बताया कि शिक्षा स्वर्ग के द्वार खोलती है। उस समय समाज में उंचा जाति के लोगो द्वारा दलितो के प्रति दुर्व्यवहार से व्यथित रहे। फुले दम्पत्ति ने हिम्मत नहीं हारी अपने सुमार्ग पर आगे बढ़ते रहे। विशिष्ट अतिथि एवं राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अरूणा शुक्ला ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने सन् 1854 में भारत का प्रथम अनाथ आश्रम और बालहत्या प्रतिबंधक ग्रह स्थापित किया। 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना की । दलित उत्थान में पूर्ण योगदान, विधवा पुनर्विवाह, कन्या शिशु हत्या और सतीप्रथा के विरूद्ध आवाज उठायी। विशिष्ट वक्ता डॉ. शाकिर शेख प्रदेश संयोजक महाराष्ट्र पुणे ने अपने उद्बोधन में कहा कि अंग्रेजी हुकूमत का साहस से मुकाबला करते हुए तत्कालीन में बालविवाह, देवदासी प्रथा, जरठ विवाह, केशवपन जैसी कुरीतियों को समाप्त करने में अग्रणी रही।

विशिष्ट वक्ता राष्ट्रीय संयुक्त सचिव शैली भागवत इन्दौर ने बताया कि समाज सुधारक के रूप में सावित्रीबाई को अनेक मुसीबतों का सामना करना पड़ा। 

संगोष्ठी का शुभारम्भ में सरस्वती वंदना की प्रस्तुति डॉ. संगीता पाल राष्ट्रीय उपमहासचिव ने दी। स्वागत भाषण डॉ. प्रिया मयेकर थाणे ने दिया एवं अतिथि परिचय संगीता केसवानी राष्ट्रीय कार्यालय सचिव ने दिया। संगोष्ठी की प्रस्तावना राष्ट्रीय सचिव रजनी प्रभा पटना ने देते हुए बताया कि सावित्रीबाई का जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के नयागांव में हुआ। आपका विवाह 9 वर्ष की आयु में ज्योतिराव फुले उम्र 13 वर्ष के साथ हुआ। पति की प्रेरणा से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की तथा नारी शिक्षा में प्रमुख भूमिका निभायी।

संगोष्ठी में रश्मि चौबे, अनसूया अग्रवाल, डॉ. अरूणा सराफ, डॉ. मुक्ता कौशिक आदि ने भी विचार व्यक्त किये। संगोष्ठी का संचालन राष्ट्रीय सचिव श्वेता मिश्र ने किया एवं आभार शैली भागवत ने माना।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती ...

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं...

दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

अमरवीर दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात। - प्रो शैलेन्द्रकुमार शर्मा माई ऐड़ा पूत जण, जेहड़ा दुरगादास। मार मंडासो थामियो, बिण थम्बा आकास।। आठ पहर चौसठ घड़ी घुड़ले ऊपर वास। सैल अणी हूँ सेंकतो बाटी दुर्गादास।। भारत भूमि के पुण्य प्रतापी वीरों में दुर्गादास राठौड़ (13 अगस्त 1638 – 22 नवम्बर 1718)  के नाम-रूप का स्मरण आते ही अपूर्व रोमांच भर आता है। भारतीय इतिहास का एक ऐसा अमर वीर, जो स्वदेशाभिमान और स्वाधीनता का पर्याय है, जो प्रलोभन और पलायन से परे प्रतिकार और उत्सर्ग को अपने जीवन की सार्थकता मानता है। दुर्गादास राठौड़ सही अर्थों में राष्ट्र परायणता के पूरे इतिहास में अनन्य, अनोखे हैं। इसीलिए लोक कण्ठ पर यह बार बार दोहराया जाता है कि हे माताओ! तुम्हारी कोख से दुर्गादास जैसा पुत्र जन्मे, जिसने अकेले बिना खम्भों के मात्र अपनी पगड़ी की गेंडुरी (बोझ उठाने के लिए सिर पर रखी जाने वाली गोल गद्देदार वस्तु) पर आकाश को अपने सिर पर थाम लिया था। या फिर लोक उस दुर्गादास को याद करता है, जो राजमहलों में नहीं,  वरन् आठों पहर और चौंसठ घड़ी घोड़े पर वास करता है और उस पर ही बैठकर बाट...