राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की स्मारिका संस्कृति का विमोचन राष्ट्रीय स्वाभिमान यज्ञ समारोह में विश्व हिन्दी दिवस 10 जनवरी के भव्य समारोह के अवसर पर सरस्वती उच्चतर विद्या मंदिर नागदा के सभा भवन में कल आयोजित होगा।
यह जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सुंदरलाल जोशी सूरज ने देते हुए बताया कि प्रतिवर्षानुसार विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी सेवियों का सम्मान तथा भारतीय भाषाओं के उत्थान हेतु हिन्दी प्रचार सेवा समिति नागदा के अध्यक्ष डॉ. पं. लक्ष्मीनारायण सत्यार्थी एवं पदाधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा समारोह में देश के प्रख्यात साहित्यकारों को सम्मानित किया जाता है।
स्मारिका संस्कृति लोकार्पण श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति शिवाजी भवन इन्दौर में अतिथियों द्वारा किया जावेगा। तत्पश्चात् डॉ. निशा जोशी योग संस्थान केन्द्र पर गत दिवस के अटल श्री साहित्य रत्न अलंकरण एवं साहित्य गौरव सम्मान के अभिनंदन पत्र एवं सम्मान चिन्ह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रजकिशोर शर्मा एवं महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी प्रदान करेंगे तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष इकाई महिला डॉ शिवा लोहारिया जयपुर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. निशा जोशी इन्दौर को योग साहित्य शिरोमणि सम्मान 2024 अतिथियों द्वारा प्रदान किया जायेगा।
विश्व हिन्दी दिवस समारोह में राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव शैली भागवत, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव संगीता केसवानी, राष्ट्रीय सचिव सुश्री प्रतिमासिंह, प्रदेशाध्यक्ष यशवंत भण्डारी, उपाध्यक्ष डॉ. कृष्णा जोशी, महासचिव डॉ. अरूणा सराफ इन्दौर, जिलाध्यक्ष गीता बिल्लोरिया, शिखा काबरा, सीमा पालीवाल, पूजा शर्मा, ज्योति जाधव आदि ने साहित्यकारों एवं पदाधिकारियों ने समारोह में उपस्थित होकर सफल बनाने का अनुरोध किया है।
Comments