उज्जैन। आज दिनांक 11 जनवरी 2024 को राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन अध्ययनशाला, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पाण्डेय की संकल्पना को साकार करने की कड़ी में सामाजिक विज्ञान में परियोजना निर्माण के अवयव या तत्व विषय पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया।
विशिष्ट वक्ता डॉ बी एस बिभूति, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय, मोहन बडोदिया द्वारा व्याख्यान दिया गया। आपने कहा कि, एक शोधार्थी को हमेशा अपने आँख और कान को खुले रखना चाहिए। इससे तात्पर्य है कि उन्हें अपने इर्द गिर्द होने वाले घटना क्रम को रेकॉर्ड करना चाहिए। सामाजिक विज्ञान में शोध करने के पूर्व उसके विषय का चयन बहुत ही विशिष्ट होना चाहिए। दूसरा शोध की सामग्री का चयन तथा स्रोतों की प्रामाणिकता होनी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो दीपिका गुप्ता ने की। विभागाध्यक्ष डॉ नलिन सिंह पंवार ने अतिथि परिचय दिया। डॉ मेघा पाण्डे ने आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ जितेंद्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम में डॉ कनिया मेडा, डॉ वीरेंद्र चावरे, डॉ शिव कुशवाह , डॉ उमा शर्मा , डॉ अजय भदौरिया एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
Comments