Skip to main content

विक्रम विश्वविद्यालय में भारतरत्न महामना मदनमोहन मालवीय जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं व्याख्यान सत्र सम्पन्न

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में महामना मालवीय जी का योगदान एवं विकसित भारत पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए

उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में 25 दिसम्बर को दोपहर 1:00 बजे भारतरत्न महामना मदनमोहन मालवीय जी की जयंती के अवसर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में महामना मदनमोहन मालवीय का योगदान और विकसित भारत@2047 पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो राजेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय, प्रयागराज के पूर्व अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो चंद्रप्रकाश त्रिपाठी थे। कार्यक्रम में कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पांडेय ने ऑनलाइन माध्यम से सम्बोधित किया। अध्यक्षता कुलानुशासक प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो सत्येन्द्र किशोर मिश्रा, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के प्राध्यापक डॉ अखिलेश तिवारी, श्री कमल जोशी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि प्रो चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, प्रयागराज ने कहा कि महामना मालवीय जी ने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए स्वतंत्रता संग्राम में व्यापक योगदान दिया। उन्होंने अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के पक्ष में वकालात करते हुए उन्हें फांसी के फंदे से मुक्त कराया। उन्होंने देश और समाज को जो सपना दिखाया था उसे विकसित भारत की संकल्पना के साथ पूरा करने की जरूरत है। 

कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पांडेय ने ऑनलाइन माध्यम से सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में महामना मालवीय जी का योगदान अविस्मरणीय है। विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए शैक्षिक संस्थानों को उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। 

अध्यक्षता करते हुए कुलानुशासक प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा ने कहा कि  मदनमोहन मालवीय ने ईश्वर भक्ति और देशभक्ति दोनों का जैविक संश्लेषण किया।  ईश्वरभक्ति का देशभक्ति में रूपांतरण उन्हें अद्वितीय बनाता है। उनका विश्वास है कि निष्काम भाव से प्राणी मात्र की सेवा ही ईश्वर की वास्तविक आराधना है। वे भारतीय आध्यात्मिक राष्ट्रवाद का प्रतिनिधित्व करते हैं जो पश्चिम के राष्ट्रवाद से भिन्नता रखता है। उनकी मान्यता है कि देश की उत्थान के लिए देशभक्ति तथा भाईचारे की भावनाओं का परिवर्धन किया जाए। मालवीय जी ने एक महान स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार के रूप में देश के सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन को व्यापक गति दी। उनके लिए भारत एक जीवित भास्कर है, जो पूरी दुनिया को प्रकाश देता है।

विक्रम विश्वविद्यालय के सुमन मानविकी भवन परिसर स्थित महामना की प्रतिमा पर विक्रम विश्वविद्यालय परिवार द्वारा 25 दिसंबर 2023, सोमवार को दोपहर 1:00 बजे पुष्पांजलि अर्पित की गई। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में अतिथियों के साथ आईक्यूएसी के निदेशक प्रो दीनदयाल बेदिया, विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ कनिया मेड़ा, शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र चावरे, प्रो हेमता डुडवे, अलीराजपुर, डॉ मुकेश वाणी, श्री जगदीश शर्मा, संतोष राय आदि सम्मिलित थे। 

संचालन डॉ वीरेंद्र चावरे ने किया। आभार प्रदर्शन प्रो डी डी बेदिया ने किया। प्रतिमा स्थल पर प्रातः काल से उपस्थित हुए नगर के अनेक प्रबुद्ध जनों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं