Skip to main content

राष्ट्रीय एकता में हिंदी एवं मराठी भाषा तथा देवनागरी लिपि का महत्वपूर्ण योगदान है - डॉ.शर्मा

राष्ट्रीय एकता में हिंदी, मराठी भाषा एवं देवनागरी लिपि का योगदान पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न 

राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय आभासीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय विषय- राष्ट्रीय एकता में हिंदी, मराठी भाषा एवं देवनागरी लिपि का योगदान था। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मुख्य संयोजक, डॉ. शहाबुद्दीन नियाज़ मोहम्मद शेख के जन्म दिवस उनका सारस्वत सम्मान किया गया।

 

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा, हिंदी विभागाध्यक्ष एवं कुलानुशासक, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन ने अपना मंतव्य देते हुए कहा- हमें हिंदी, मराठी भाषा और नागरी लिपि ने सदियों से देश दुनिया को जोड़ने में अविस्मरणीय योगदान दिया है। राष्ट्र के भक्ति आंदोलन ने उत्तर और दक्षिण भारत के मध्य सेतु स्थापित किया। देवनागरी लिपि के के माध्यम से देश-विदेश की अनेक भाषाएं परस्पर जुड़ गई हैं। इनके योगदान को स्वीकार कर जन- जन तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए।

मुख्य वक्ता डॉ. हरि सिंह पाल नई दिल्ली ने कहा कि - भारत की 22 भाषाओं की लिपि देवनागरी लिपि है और अन्य बोलियों एवं भाषाओं को देवनागरी लिपि में भी लिखने के प्रयास होने चाहिए।

श्री बृजकिशोर शर्मा, पूर्व शिक्षा अधिकारी एवं अध्यक्ष, राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना, उज्जैन ने कहा- हिंदी राष्ट्रीय एकता के कार्यों की परंपरा की कड़ी  है।

मुख्य अतिथि, श्री सुरेश चंद्र शुक्ल शरद आलोक नॉर्वे  ने "झोलियां की हो कमी, उपहार इतने मिलें" काव्य पाठ किया।

डॉ. शहाबुद्दीन नियाज़ मोहम्मद शेख, कार्यकारी अध्यक्ष ,नागरी लिपि परिषद् और मुख्य संयोजक, राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा - देवनागरी लिपि,  हिंदी भाषा और मराठी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए सभी को मिलकर और प्रयत्न करने होंगे।

प्रस्तावना में डॉ.शहनाज शेख, नांदेड़, महाराष्ट्र, महासचिव महिला इकाई ने कहा- हिंदी की प्रकृति ही देश की एकता की परिचायक है। डॉ राजलक्ष्मी कृष्णन, चेन्नई ने कहा- जिस भाषा के माध्यम से आजादी मिली वह हिंदी भाषा और नागरी लिपि है।

डॉ. प्रभु चौधरी महासचिव राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना ने कहा- देवनागरी लिपि अपनी वैज्ञानिकता के कारण अंतर्राष्ट्रीय लिपि बनने योग्य है।

 डॉ. अनसूया अग्रवाल ने कहा- विकास के साथ-साथ भाषा की उपयोगिता बढ़ती जाती है। इसमें हमें अपनी जिम्मेदारी शेख जी की तरह निभानी चाहिए।

श्री हरेराम वाजपेयी,  अध्यक्ष, हिंदी परिवार इंदौर ने कहा- हिंदी हिमालय से लेकर गंगासागर तक पहुंचती है और भाषाओं को भी स्वयं में मिलाकर चलती है।

श्री शिव शंकर अवस्थी ने कहा-  आज लेखकों को वो सम्मान हासिल नहीं है जो भारत में उन्हें दिया जाना चाहिए।


कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रश्मि चौबे, कार्यकारी अध्यक्ष, महिला इकाई राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना, ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रश्मि चौबे द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। अतिथि परिचय डॉ. प्रभु चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना उज्जैन ने, आभार प्रदर्शन श्रीमती श्वेता मिश्रा, पुणे, महाराष्ट्र ने किया ।

कार्यक्रम में डॉ. मुक्त कान्हा कौशिक,  राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना, डॉ. मोहन बहुगुणा, श्रीमती अरुण सराफ, जयवीर सिंह आदि अन्य अनेक विद्वान उपस्थित रहे।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं...

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती ...

दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

अमरवीर दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात। - प्रो शैलेन्द्रकुमार शर्मा माई ऐड़ा पूत जण, जेहड़ा दुरगादास। मार मंडासो थामियो, बिण थम्बा आकास।। आठ पहर चौसठ घड़ी घुड़ले ऊपर वास। सैल अणी हूँ सेंकतो बाटी दुर्गादास।। भारत भूमि के पुण्य प्रतापी वीरों में दुर्गादास राठौड़ (13 अगस्त 1638 – 22 नवम्बर 1718)  के नाम-रूप का स्मरण आते ही अपूर्व रोमांच भर आता है। भारतीय इतिहास का एक ऐसा अमर वीर, जो स्वदेशाभिमान और स्वाधीनता का पर्याय है, जो प्रलोभन और पलायन से परे प्रतिकार और उत्सर्ग को अपने जीवन की सार्थकता मानता है। दुर्गादास राठौड़ सही अर्थों में राष्ट्र परायणता के पूरे इतिहास में अनन्य, अनोखे हैं। इसीलिए लोक कण्ठ पर यह बार बार दोहराया जाता है कि हे माताओ! तुम्हारी कोख से दुर्गादास जैसा पुत्र जन्मे, जिसने अकेले बिना खम्भों के मात्र अपनी पगड़ी की गेंडुरी (बोझ उठाने के लिए सिर पर रखी जाने वाली गोल गद्देदार वस्तु) पर आकाश को अपने सिर पर थाम लिया था। या फिर लोक उस दुर्गादास को याद करता है, जो राजमहलों में नहीं,  वरन् आठों पहर और चौंसठ घड़ी घोड़े पर वास करता है और उस पर ही बैठकर बाट...