Skip to main content

विकसित भारत @ 2047 के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

पंडित जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंध संस्थान, विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा "विकसित भारत @ 2047 - युवाओं की आवाज" कार्यशाला का आयोजन

भारत बनेगा 2030 में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था एवं 2047 में बनेगा विकसित राष्ट्र : श्री नारंग

उज्जैन। भारतीय अर्थव्यवस्था आज लगभग 7 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से विकास की राह पर पर आगे बढ़ रही है। वर्ष 2023 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था 26 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर के साथ प्रथम स्थान पर है। दूसरे नंबर पर चीन आता है जिसकी अर्थव्यवस्था का आकार 18 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर है। तीसरे नंबर पर जापान है, जिसकी अर्थव्यवस्था का आकार 4 लाख 20 हजार करोड़ अमेरिकी डॉलर है। चौथे स्थान पर जर्मनी है, जिसकी अर्थव्यवस्था का आकार 4 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर है। भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार वर्ष 2030 तक 7 लाख 30 हजार करोड़ अमेरिकी डॉलर का होने वाला है। इस प्रकार अपनी बढ़ी हुई लगभग 7 प्रतिशत प्रतिवर्ष की विकास दर के साथ भारत शीघ्र ही जापान एवं जर्मनी को पछाड़कर 2030 में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है एवं वर्ष 2047 में बनेगा विकसित भारत।

उक्त उद्गार सेवानिवृत्ति बैंक प्रबंधक, स्टेट बैंक, श्री एस. एस. नारंग ने पंडित जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंध संस्थान, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा भारत बनेगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था एवं "विकसित भारत @ 2047 - युवाओं की आवाज" विषय पर आयोजित कार्यशाला में व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि, "मेक इन इंडिया योजना" के अंतर्गत भारत में निर्मित वस्तुओं का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2022-23 में भारत ने 36 लाख करोड़ का निर्यात किया है, जबकि 2014 में 19.5 लाख करोड़ का निर्यात हुआ था। यह डबल हो गया है। वर्ष 2023-24 में भारत सरकार ने पूंजीगत व्यय को 10 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा दिया है। इससे रोजगार की अधिक से अधिक अवसर निर्मित हो रहे हैं।

एफसीए प्रो. (डॉ.) दीपक गुप्ता, अध्यक्ष, प्रबंध अध्ययन मंडल, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, भारत का सकल घरेलू उत्पाद (कृषि, उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में कुल उत्पादन) 2022-23 में 282.83 लाख करोड़ रु. के स्तर पर आ गया है। अमेरिका का सकल घरेलू उत्पाद पूरे विश्व में पहले नंबर पर है, जो 2121.19 लाख करोड़ डॉलर है। इसलिए अमेरिका पूरी दुनिया का सबसे अमीर एवं ताकतवर देश कहा जाता है। दूसरे नंबर पर चीन का सकल घरेलू उत्पाद 1497.31 लाख करोड़ है। तीसरे नंबर पर जापान का सकल घरेलू उत्पाद 407.60 लाख करोड़ रुपए है। चौथे नंबर पर जर्मनी का सकल घरेलू उत्पाद 341.05 लाख करोड रुपए का है। इस दृष्टि से वर्तमान में भारत दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा अमीर देश , 2047 में बनेगा विकसित राष्ट्र।

डॉ. धर्मेंद्र मेहता ने कहा कि, विश्व के कई वित्तीय संस्थाओं का मत है कि वर्ष 2030 तक भारत जापान एवं जर्मनी को पछाड़कर विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। डॉ. मेहता ने कहा कि विकसित भारत @2047 का उद्देश्य आजादी के 100वें वर्ष यानी वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। विकसित भारत @2047 के कार्यक्रम सूत्रधार, संस्था निदेशक प्रो. डा. धर्मेंद्र मेहता ने विकसित भारत @2047 की प्रस्तावना रखते हुए कार्यक्रम आयोजन, रूपरेखा उद्देश्यों के विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त व्यक्त किया। अतिथि परिचय डा. नयनतारा डामोर ने दिया।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं...

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती ...

दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

अमरवीर दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात। - प्रो शैलेन्द्रकुमार शर्मा माई ऐड़ा पूत जण, जेहड़ा दुरगादास। मार मंडासो थामियो, बिण थम्बा आकास।। आठ पहर चौसठ घड़ी घुड़ले ऊपर वास। सैल अणी हूँ सेंकतो बाटी दुर्गादास।। भारत भूमि के पुण्य प्रतापी वीरों में दुर्गादास राठौड़ (13 अगस्त 1638 – 22 नवम्बर 1718)  के नाम-रूप का स्मरण आते ही अपूर्व रोमांच भर आता है। भारतीय इतिहास का एक ऐसा अमर वीर, जो स्वदेशाभिमान और स्वाधीनता का पर्याय है, जो प्रलोभन और पलायन से परे प्रतिकार और उत्सर्ग को अपने जीवन की सार्थकता मानता है। दुर्गादास राठौड़ सही अर्थों में राष्ट्र परायणता के पूरे इतिहास में अनन्य, अनोखे हैं। इसीलिए लोक कण्ठ पर यह बार बार दोहराया जाता है कि हे माताओ! तुम्हारी कोख से दुर्गादास जैसा पुत्र जन्मे, जिसने अकेले बिना खम्भों के मात्र अपनी पगड़ी की गेंडुरी (बोझ उठाने के लिए सिर पर रखी जाने वाली गोल गद्देदार वस्तु) पर आकाश को अपने सिर पर थाम लिया था। या फिर लोक उस दुर्गादास को याद करता है, जो राजमहलों में नहीं,  वरन् आठों पहर और चौंसठ घड़ी घोड़े पर वास करता है और उस पर ही बैठकर बाट...