Skip to main content

राष्ट्रीय संचेतना महोत्सव एवं अखिल भारतीय अधिवेशन वृन्दावन में 9 एवं 10 दिसम्बर को आयोजित होगा

राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना का 33वां राष्ट्रीय संचेतना महोत्सव एवं अखिल भारतीय अधिवेशन आगामी 9 एवं 10 दिसम्बर को अखण्ड परमधाम वृन्दावन(मथूरा) में आयोजित किया जा रहा है।

यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी ने देते हुए बताया कि प्रतिवर्षानुसार संस्था का अखिल भारतीय अधिवेशन आयोजित किया जाता है। इस वर्ष अधिवेशन के साथ राष्ट्रीय संचेतना महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। अधिवेशन का शुभारम्भ दि. 9 दिसम्बर शनिवार सायं 4 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रजकिशोर शर्मा उज्जैन की अध्यक्षता में होगा। सायं 6 बजे राष्ट्रीय संगोष्ठी ब्रज के लोकोत्सव एवं ब्रज भाषा रहेगा। जिसकी अध्यक्षता डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा  करेंगे। रात्रि 8 बजे बहुभाषा एवं ब्रज काव्य गोष्ठी तथा कवि सम्मेलन होगा जिसकी अध्यक्षता डॉ. हरिसिंह पाल महामंत्री नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली करेंगे। 

संचेतना महोत्सव के द्वितीय दिवस प्रातः 6 बजे योग व्यायाम एवं प्राणायाम तथा इनके उद्देश्य स्वास्थ्यवर्द्धक विषय पर मुख्य वक्ता योगोचार्य डॉ. निशा जोशी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इन्दौर तथा अध्यक्षता डॉ. शिवा लोहारिया जयपुर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला इकाई करेगी। राष्ट्रीय संगोष्ठी प्रातः 10 बजे भारतीय संस्कृति ज्ञान, चरित्र, संस्कार की जननी है। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री हरेराम वाजपेयी अध्यक्ष हिन्दी परिवार इन्दौर करेंगे। 

सम्मान समारोह प्रातः 11 बजे से साहित्य रत्न अलंकरण एवं साहित्य गौरव सम्मान समारोह होगा। जिसकी अध्यक्षता श्रीमती सुवर्णा जाधव राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष पुणे करेगी। संचेतना महोत्सव की संयोजक अनीता गौतम आगरा, सह संयोजक उपमा आर्य लखनऊ, डॉ शहेनाज शेख नांदेड़ एवं शशि त्यागी अमरोहा तथा व्यवस्थापक डॉ. अरूणा शुक्ल नांदेड, डॉ. रश्मि चौबे, श्वेता मिश्र, डॉ. भावना सिंह, मुख्य समन्वयक डॉ. प्रभु चौधरी, समन्वयक डॉ. शिवा लोहारिया, सुंदरलाल जोशी सूरज, डॉ. मुक्ता जोशी डॉ अरूणा सराफ इन्दौर रहेगी।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं