Skip to main content

सकारात्मक और सक्रियता ही जीवन का आधार होना चाहिए- डॉ. चौधरी


 

राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के तत्वावधान में आभासीय महिला कार्यकारिणी बैठक- पदाधिकारी परिचय, दायित्व एवं कार्य विस्तार पर आभासी संगोष्ठी आयोजित की गई इसमें मुख्य वक्ता के रूप मंतव्य देते हुए डॉ. प्रभु चौधरी , उज्जैन, महासचिव राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना ने कहा कि-  विपरीत परिस्थितियों में हमें संघर्ष के साथ निर्णय लेने का साहस एवं जीवन में निराशा का भाव नहीं रहने देना ही मानव की पहचान है ।जीवन में हताशा के चरणों को भी खुशी-खुशी अपनाना चाहिए क्योंकि सुख-दुख एक दूसरे के पर्याय होते हैं। संगठन में भी कभी ज्यादा कभी कम संख्या एवं उपस्थित आती जाती रहती। हमें जीवन में निरंतर सकारात्मक  प्रयत्न जीवन में करते रहना चाहिए। हमने 3 से 3000 सदस्य संख्या तक ईश्वर का कार्य समझकर संगठन को पहुंचाया जिसमें आप सभी का सहयोग मिला एवं मिलता है।

श्री बृजकिशोर शर्मा, उज्जैन, पूर्व शिक्षा अधिकारी एवं अध्यक्ष,  राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना ने कहा कि- महिलाओं में संतुलन क्षमता अत्यधिक होती है इसीलिए ऐसा कहें,करें जो सकारात्मक क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में सक्षम हो।

कार्यकारी अध्यक्ष , राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना,  श्रीमती सुवर्णा जाधव ने कहा - सशक्त महिलाएं सभी क्षेत्रों में कार्य भी कर सकती हैं ।

अध्यक्ष, महिला इकाई , डॉ.शिवा लोहारिया ने कहा कि सभी  कार्यों का बंटवारा कर दिया जाना जावेगा ।

कार्यकारी अध्यक्ष , डॉ. रश्मि चौबे , गाजियाबाद ने कहा -  सबको मिलकर कार्य करना होगा।

डॉ .अनसूया अग्रवाल, छत्तीसगढ़, संयोजक, राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना ने कहा- युवा शक्ति को प्रेरित करने के लिए हम कॉलेज में कार्यक्रम करेंगे।

श्वेता मिश्रा , पुणे , ने कहा बूंद-बूंद से तालाब भरता है सभी के छोटे-छोटे प्रयत्न बड़ा काम कर सकते हैं।

सुश्री बबीता मिश्र, प्रदेश संयोजक महिला इकाई, राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना ने कहा सभी मिलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अलग जगह बना सकते हैं।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रश्मि चौबे, गाजियाबाद ने एवं आभार पुष्पा गरोठिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भोपाल ने माना। 

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.संगीता पाल ,कच्छ, गुजरात , राष्ट्रीय उप सचिव ,राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की सरस्वती वंदना से हुआ । स्वागत भाषण श्रीमती मनीषा पाटिल , खंडवा ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,महिला इकाई ,राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना ने किया । 

प्रस्तावना डॉ.शहनाज शेख,  नांदेड़,  राष्ट्रीय उप महासचिव , राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना ने प्रस्तावित की।इस अवसर पर डॉ अलका, महाराष्ट्र ,रजनी प्रभा, राष्ट्रीय सचिव पटना , डॉ अरुणा सराफ प्रदेश महासचिव इन्दौर  प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शशि निगम, इंदौर, मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष , राष्ट्रीय शिक्षक संचेना, डॉ. अरुणा शुक्ला , नांदेड़, राष्ट्रीय संयोजक ने भी विचार व्यक्त किए।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

चौऋषिया दिवस (नागपंचमी) पर चौऋषिया समाज विशेष, नाग पंचमी और चौऋषिया दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

चौऋषिया शब्द की उत्पत्ति और अर्थ: श्रावण मास में आने वा ली नागपंचमी को चौऋषिया दिवस के रूप में पुरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं। चौऋषिया शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द "चतुरशीतिः" से हुई हैं जिसका शाब्दिक अर्थ "चौरासी" होता हैं अर्थात चौऋषिया समाज चौरासी गोत्र से मिलकर बना एक जातीय समूह है। वास्तविकता में चौऋषिया, तम्बोली समाज की एक उपजाति हैं। तम्बोली शब्द की उत्पति संस्कृत शब्द "ताम्बुल" से हुई हैं जिसका अर्थ "पान" होता हैं। चौऋषिया समाज के लोगो द्वारा नागदेव को अपना कुलदेव माना जाता हैं तथा चौऋषिया समाज के लोगो को नागवंशी भी कहा जाता हैं। नागपंचमी के दिन चौऋषिया समाज द्वारा ही नागदेव की पूजा करना प्रारम्भ किया गया था तत्पश्चात सम्पूर्ण भारत में नागपंचमी पर नागदेव की पूजा की जाने लगी। नागदेव द्वारा चूहों से नागबेल (जिस पर पान उगता हैं) कि रक्षा की जाती हैं।चूहे नागबेल को खाकर नष्ट करते हैं। इस नागबेल (पान)से ही समाज के लोगो का रोजगार मिलता हैं।पान का व्यवसाय चौरसिया समाज के लोगो का मुख्य व्यवसाय हैं।इस हेतू समाज के लोगो ने अपने