विक्रम विश्वविद्यालय की छात्रा वंशिका कुम्भकार का राज्यस्तरीय एवं राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा के लिए चयन
उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय की हिंदी अध्ययनशाला की एम. ए. फाइनल की छात्रा कु. वंशिका कुम्भकार का संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में चयन हुआ है। विक्रम विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न जिलों के दलों के बीच राजेंद्र सूरी महाविद्यालय में आज संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कु. वंशिका कुम्भकार विजेता रहीं। अब यह छात्रा शतरंज की राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित शतरंज दल में जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर में विक्रम विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। इसके पश्चात वे राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में मुंबई में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडेय, हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा, शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र चावरे ने वंशिका कुम्भकार को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
Comments